-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The Dilapidated St Bus Stations In Raigarh Will Be Renovated Passengers Will Get Modern Facilities
रायगढ़ में जर्जर एसटी बस स्टॉप होंगे नए, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: रायगढ़ जिले के जर्जर एसटी बस स्टॉप अब नए रूप में बनेंगे। 3.60 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा।

अलीबाग बस स्टॉप (pic credit; social media)
Raigarh ST Bus Stops Renovate: रायगढ़ जिले के अधिकांश एसटी बस स्टॉप जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। शहर के बीचोंबीच बने इन बसअड्डों की जगह अब नए और आधुनिक संकुल तैयार किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर बस सुविधा मिल सके। इस कदम से घाटे में चल रहे एसटी महामंडल को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों की सुविधा के लिए बसस्थानकों में पंखे, डिजिटल सूचना फलक, उद्घोषणा व्यवस्था और शौचालयों का नवीनीकरण किया जा रहा है। पेण, नागोठाण और महाड बसस्थानकों पर काम शुरू हो चुका है। पनवेल, अलिबाग, पेण और रोहा जैसे प्रमुख बसआगर लंबे समय से दयनीय हालत में थे। इसके नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
शहर के बीच बसे इन बसस्थानकों की जमीन पर अतिक्रमण, मवेशियों का उपद्रव और फेरीवालों का कब्जा बढ़ रहा था। इससे यात्री असुविधा झेल रहे थे। खासकर महिलाओं को रात के समय यहां सफर करना असुरक्षित लगता था। अब नवीनीकरण के जरिए इस स्थिति में सुधार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र के 75 प्रमुख बस स्टॉप पर फ्री लाइब्रेरी, PM के 75वें जन्मदिन पर होगी शुरुआत
शौचालय और सुरक्षा पर जोर
बसस्थानकों पर शौचालयों की हालत बेहद खराब हो गई थी। रात के समय असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने से यात्रियों को डर सताता था। नवीनीकरण के जरिए शौचालयों और सुरक्षा इंतज़ामों को दुरुस्त किया जाएगा।
मरम्मत हो रहे प्रमुख बसस्थानक
- पनवेल बसस्थानक – 16 लाख रुपये से प्लेटफॉर्म, रंगाई-पुताई, गटर और शौचालय की मरम्मत।
- अलिबाग बसस्थानक – 1.75 करोड़ रुपये से नया छत, प्लेटफॉर्म, शौचालय मरम्मत, आंतरिक सड़कें और रंगाई-पुताई।
- पेण बसस्थानक – 67 लाख रुपये से नया छत, प्लेटफॉर्म और शौचालय मरम्मत।
- महाड बसस्थानक – 30 लाख रुपये से शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, रंगाई-पुताई और प्लेटफॉर्म मरम्मत।
अलिबाग बसस्थानक बनेगा बहुमंजिला
अलिबाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 65 साल पुराने बसस्थानक को पूरी तरह नए रूप में बनाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। यहां सात मंजिला इमारत बनेगी, जिसमें प्रतीक्षालय, उपाहारगृह, प्रसाधनगृह, पार्सल कक्ष, महिलाओं के लिए हिरकणी कक्ष, आरक्षण केंद्र, कार्यालय, चालकों और वाहकों के लिए विश्रामगृह जैसी सुविधाएं होंगी।
The dilapidated st bus stations in raigarh will be renovated passengers will get modern facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











