-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- St Bus Overturned Due To Collision With Container Mother Daughter Injured Passengers Survived
कंटेनर की टक्कर से ST बस पलटी, मां-बेटी जख्मी, बाल-बाल बचे यात्री
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. नया काटोल नाका चौक पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित कंटेनर ट्रक चालक ने एसटी महामंडल की बस को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस रास्ते पर पलट गई. इस हादसे में मां-बेटी जख्मी हो गए. अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. यह तो अच्छा था कि बस में यात्रियों की संख्या कम थी. यदि बस यात्रियों से भरी होती तो ज्यादा हताहत हो सकती थी. जख्मियों में बालाघाट निवासी योगिता जितेंद्र डहाके (26) और उनकी 6 वर्षीय बेटी वीरा का समावेश है.
पुलिस ने एसटी बस क्र. एमएच-40/एन-8472 के चालक श्रीकृष्ण शिवनकर की शिकायत पर उत्तराखंड निवासी ललित सिंह अधिकारी (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिवनकर बुधवार की सुबह 7 बजे के दौरान कलमेश्वर से 9 सवारियों को लेकर नागपुर बस स्टैंड आ रहे थे. बस में योगिता अपने बेटी वीरा, मीरा और 2 वर्ष के बेटे उज्वल के साथ दूसरी बस पकड़ने के लिए नागपुर आ रही थी. नया काटोल नाका चौक पार करते समय कंटेनर ट्रक चालक ललित ने बस को टक्कर मार दी. चौराहे पर ही बस पलट गई.
योगिता और वीरा जख्मी हो गए लेकिन अन्य 7 यात्री सकुशल थे. घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची. योगिता और उसके बच्चों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल रवाना किया गया. अन्य यात्री दूसरी बस में बैठकर रवाना हो गए. पुलिस ने ट्रक चालक ललित को हिरासत में ले लिया. उसने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था. उसने बचने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक बस के पिछले हिस्से से भिड़ गया.
सम्बंधित ख़बरें
हाई कोर्ट के आदेश पर ट्रांसफर तो हुआ, पर फंड पर लगा ‘ब्रेक’; काटोल संतरा प्रकल्प को अब भी 15 करोड़ का इंतजार!
काटोल में बनेगा भव्य न्यायिक संकुल; सलील देशमुख की पहल पर शासन ने दी भूमि अदला-बदली को मंजूरी
पानी की किल्लत से राहत, काटोल तहसील बना राज्य का पहला अभिनव मॉडल, 75 दिनों में 100 वनराई बांध
काटोल में किसान ने जलाई सोयाबीन की गंजी, नुकसान से परेशान होकर उठाया कदम, कहा- खुदकुशी ही पर्याय
St bus overturned due to collision with container mother daughter injured passengers survived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














