-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Spraying Of Medicine Is Not Happening Empty Plot Is Full Of Water Increased Risk Of Dengue Malaria
नहीं हो रहा दवा का छिड़काव, खाली प्लॉट में लबालब पानी, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. भले मानसून कमजोर हो लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव से शहर के रिहायशी इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. जिससे लोगों को डेंगू और मलेरिया का डर सताने लगा है. डॉक्टर भी इस बारे में चिंता जाहिर करने लगे हैं. उनका कहना है कि मच्छरों की संख्या बढ़ना किसी भी प्रकार से अच्छा संकेत नहीं है. इसके लिए तुरंत मनपा के स्वास्थ्य विभाग को दवा का छिड़काव कराना चाहिए जिससे मच्छरों की संख्या पर कंट्रोल हो सके. अगर इसी तरह संख्या बढ़ी तो अस्पतालों में डेंगू ओर मलेरिया के मरीज बड़ी संख्या में आ सकते हैं.
इस मामले में शहरवासियों का कहना है कि अभी तक वे मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए खुद के स्तर पर प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए वे बाजार में आने वाले विभिन्न उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं लेकिन कई मच्छर भगाने वाले उत्पाद काम ही नहीं कर रहे हैं. यानी मच्छरों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. कुछ असर कर भी रहे हैं तो उनका स्वाथ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वे मच्छरों से बचने के लिए क्या उपाय करें. शहर में कई खाली प्लॉट और जगह हैं जहां बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है. यहीं से मच्छर घरों में घुसकर लोगों को बीमार कर रहे हैं. इसीलिए दवा छिड़काव की मांग की जा रही है.
बढ़ रही है दवाओं की खपत
स्वास्थ्य विभाग भले दवा का छिड़काव कराने में देरी कर रहा हो लेकिन लोगों ने अपने स्तर पर मच्छरों से मुकाबला करने के लिए मच्छर मारने वाली दवाओं की खरीदी शुरू कर दी है. बाजार में इस समय कई प्रकार की कॉइल के साथ अगरबत्ती और जेल में दवाएं उपलब्ध हैं, जिनकी खपत धीरे-धीरे बढ़ रही है. व्यापारियों का कहना है कि इन दवाओं का हर साल करोड़ों का कारोबार है. इस बार बारिश सही तरीके से न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप कुछ ज्यादा है. लोगों को डर है कि कहीं मच्छर उन्हें डेंगू और मलेरिया का शिकार न बना दें.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Spraying of medicine is not happening empty plot is full of water increased risk of dengue malaria
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
Aug 05, 2026 | 03:35 PMकांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
Aug 05, 2026 | 03:34 PMमुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













