-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Solidarity Will Stop Child Trafficking Dcm Fadnavis Said In The Discussion Session Of State Womens Commission
एकजुटता से रोकेंगे बाल तस्करी, राज्य महिला आयोग के चर्चा सत्र में डीसीएम फडणवीस ने कहा
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार व उनकी तस्करी रोकने के लिए जनजागृति करने और एकजुटता से कार्य करने की जरूरत है. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विविध उपक्रम व योजना चलाई जा रही है. लेकिन सभी को मिलकर समाज की इस विकृति पर नकेल कसने की जरूरत है. उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को यह प्रतिबद्धता जताई. वे राज्य महिला आयोग, विप्ला फाउंडेशन व एसीटी के संयुक्त तत्वावधान में वनामति में आयोजित ‘महिलाओं के लैंगिक शोषण के लिए होने वाली तस्करी को रोकने’ के संदर्भ में चर्चा सत्र व परिसंवाद में बोल रहे थे.
फडणवीस ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र को संबोधित किया. इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर, एनडीआरएफ के पूर्व महासंचालक पी.एम. नायर, पुलिस आयुक्त आयुक्त अमितेश कुमार, महिला आयोग सदस्य आभा पांडे, महिला व बाल विकास विभाग की उपायुक्त अपर्णा कोल्हे मंचासीन थे.
बनाएंगे 50 शक्तिसदन
फडणवीस ने कहा कि मानव तस्करों से छुड़ाए गए महिलाओं व बच्चों की अवस्था विकट होती है. उनकी ओर समाज का नजरिया भी बदला हुआ होता है. ऐसे पीड़ितों को मानसिक सपोर्ट की जरूरत होती है. इनके पुर्नवसन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शक्ति सदन शुरू करने की संकल्पना रखी है. राज्य में 50 शक्ति सदन निर्माण का प्रावधान बजट में किया गया है. मुंबई व राज्य में आपरेशन मुस्कान के माध्यम से खोये हुए बच्चों के खोजकर उनके घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. पुलिस थानों में भरोसा सेल के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की मदद की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
महाराष्ट्र चौथे क्रमांक पर
महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर ने कहा कि 2021 के सर्वेक्षण में दक्षिण एशिया में 1.50 लाख मानव तस्करी के मामले सामने आये थे. बांगलादेश, नेपाल, भूटान के बाद भारत का नंबर आता है. देश में मानव तस्करी में महाराष्ट्र का चौथा नंबर है, जो गंभीर स्थिति है. आयोग, पुलिस व सामाजिक संस्थाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है. पी.एम. नायर, सीपी अमितेश कुमार व आभा पांडे ने भी उपस्थितों का मार्गदर्शन किया.
Solidarity will stop child trafficking dcm fadnavis said in the discussion session of state womens commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














