नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चौंकाने वाली घटना! जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे मचा हड़कंप – VIDEO
Nagpur-Mumbai Samruddhi Mahamarg: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। समृद्धि में सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें बिछाने का मामला सामने आया है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर बिछाई कीलें (सौजन्य-एक्स)
Samriddhi Expressway: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महामार्ग में बीचोबीच बड़ी-बड़ी कीलें ठोकने की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां छत्रपति संभाजीनगर में सावंगी इंटरचेंज और जम्भाला इंटरचेंज के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोंक दीं, जिससे कई वाहनों के टायर पंक्चर हो गए।
हालांकि, गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महामार्ग पर कीलों से किसी के जान की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन इस तरह की हरकत करना एक गंभीर मामला है। संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बिना समृद्धि जैसे राजमार्ग पर कीलें ठोंकना बेहद गंभीर मामला है।
विरोध जताने के लिए ठोंक दीं कीलें
अब तक की जांच से सामने अटकलें लगाई जा रही है कि कीलें ठोंकने वाला कोई ग्रामीण हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर वाहन बहुत तेज़ गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए विरोध स्वरूप उसने एक्सप्रेसवे पर कीलें ठोंक दी हैं। यह पहली बार है जब किसी ने विरोध जताने के लिए एक्सप्रेसवे पर कीलें ठोंकी हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
समृद्धि महामार्ग पर बिछा दी कीलें
महाराष्ट्र के नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोंक दीं। इससे कई वाहनों के टायर पंक्चर हो गए।
असल कारण का पता लगा रहा प्रशासन
हालांकि, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि यह किसने और क्यों किया। प्रशासन इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आखिर किस बात का विरोध प्रदर्शन किया गया या फिर बस जनता को परेशान करने के लिए सड़कों पर कीलें ठोंकी गई। इस बात की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें – HSRP नंबर प्लेट को लेकर बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट ने ठुकराई याचिका, अलग से देना होगा GST
आपको बता दें, कि नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण का उद्घाटन 5 जून 2025 को किया गया था। उद्घाटन के बाद इसे पूरी तरह से चालू किया गया था। इस महामार्ग का आधिकारिक नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। महामार्ग के बनने से पहले नागपुर से मुंबई पहुंचने में 16 घंटों का समय लगता था, जो अब 8 घंटे में पूरा हो जाता है। समद्धि महामार्ग विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के 24 जिलों से होकर गुजरता है।
