सावनेर के जंगल में मिला चरवाहे का कंकाल, ऐसे हुई मृतक की पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Nagpur News: नागपुर जिले के सावनेर संभाग में एक चरवाहे का कंकाल पाया गया। इस कंकाल के मिलते ही सावनेर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नागपुर फॉरेंसिक टीम ने मृतक की पहचान बताई।
- Written By: प्रिया जैस
सावनेर के जंगल में मिला नर कंकाल (सौजन्य-नवभारत)
Shepherd Skeleton Found the Forest: सावनेर थाना क्षेत्र के नीलगांव के जंगल परिसर में एक नर कंकाल मिलने से खलबली मच गई। जांच में पता चला कंकाल एक युवक का है। पिछले एक महीने से वह घर से लापता था। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से परिजनों ने की। मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पहुंचकर पंचनामा किया।
कलमेश्वर तहसील अंतर्गत बोरगांव निवासी 22 वर्षीय युवक करण सोमाजी तुमडाम जानवर चराने का काम करता था। इसी 16 सितंबर को वह घर से जानवर लेकर निकला तो वापस घर नहीं लौटा। उसके पिता सोमाजी तुमडाम ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को नीलगांव के जंगल परिसर में एक वृद्ध चरवाहे को मानव कंकाल दिखाई दिया।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को इसके बारे में बताया। फिर सावनेर पुलिस को सूचना दी गई। सावनेर विभाग के एसडीपीओ सागर खर्डे, सावनेर के थानेदार उमेश पाटिल, एएसआई दीपक निंबालकर, बालू राठौड़, पीएसआई अश्विनी पाटिल, हवलदार नंदू मेश्राम और दीपक जोगेकर मौके पर पहुंचे। नागपुर से फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, पुलिस ने करण के घरवालों को भी सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
यह भी पढ़ें – त्योहारों में तेलों से राहत, 5% जीएसटी को लेकर हो रही कहासुनी, कीमतों पर डाले एक नजर
मृतक की हुई पहचान
परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंकाल के कपड़ों से मृतक की पहचान बेटे करण के रूप में की। काफी दिनों से शव जंगल में पड़ा होने से जंगली जानवरों ने पूरा शरीर खा लिया था। पुलिस ने कंकाल और कपड़े कब्जे में ले लिये। आगे की जांच के लिए कंकाल नागपुर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सावनेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
