आपके दिए वोट की सूची राहुल गांधी को भेजेंगे, मंत्री बावनकुले ने 5 साल में कर्जा चुकाने का किया वादा
Nagpur News: जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बेसा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने बेसा-बेलतरोडी के लोगों का कर्जा 5 सालों में चुकाने का वादा किया।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-नवभारत)
Besa-Beltarodi Development: विधानसभा में जनता द्वारा दिए गए वोट को भाजपा ने कर्ज के रूप में स्वीकार किया है। यह कर्ज हम आगामी 5 वर्षों में बेसा-बेलतरोड़ी का सर्वांगीण विकास कर चुकाएंगे। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में 51 प्रतिशत वोट लेकर जीतना है। आपके दिए गए वोट की सूची राहुल गांधी को भेजना है। इसके लिए आज से ही चुनाव के काम में जुट जाएं।
यह अपील जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बेसा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 100 प्रतिशत काम आज तक बीजेपी ने ही किया है, कांग्रेस ने एक भी काम नहीं किया। महायुति सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए 760 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस अवसर पर टेकचंद सावरकर, सुधाकर कोहले, अजय बोढारे, चेतन खडसे, प्रीति मानमोड़े, हरीश कंगाली, चंद्रशेखर राऊत, रूपराव शिंगणे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘वोट चोरी’ का आरोप आपका अपमान
बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस नेता हताश हो गए हैं और ‘वोट चोरी’ का आरोप कर रहे हैं। यह आपके वोट का अपमान है। शरद पवार को न जाने क्या हुआ है, वे झूठे वीडियो दिखाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। आगामी चुनाव में भी विरोधी फिर झूठे आरोप लगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, नागपुर हाई कोर्ट पहुंचा 19 लाख का विवाद; याचिका खारिज
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
यह भी पढ़ें – नागपुर के 10 चौराहों पर AI से नजर, ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू
उन्होंने विपक्षियों से अपील की कि वे अभी से मतदाता सूची की जांच कर लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार की योजना आम जनता तक पहुंचाएं। अभी से काम पर लग जाएं। सम्मेलन के दौरान एनसीपी के अनेक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया।
