Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM का नागपुर दौरा: कवच प्रणाली का ट्रायल परखा, इतवारी से कामठी तक लिया जायजा

Nagpur Railway Safety: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश ने नागपुर मंडल का निरीक्षण कर 'कवच' प्रणाली, रेलवे सुरक्षा, स्टेशन विकास और परिचालन कार्यों की समीक्षा की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 02, 2026 | 04:32 PM

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM तरुण प्रकाश (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Railway Kavach Inspection: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने नागपुर मंडल का व्यापक निरीक्षण कर रेलवे सुरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास और आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विकास एवं संरक्षा कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।

GM ने ‘कवच’ प्रणाली का लिया जायजा

महाप्रबंधक के निरीक्षण की शुरुआत इतवारी रेलवे स्टेशन से हुई। इसके बाद वे कन्हान स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने पैनल रूम, रिले रूम, स्टेशन पैनल, सिग्नल टावर और स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ से जुड़े सिग्नल एवं दूरसंचार उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से उपकरणों के रखरखाव और नियमित निरीक्षण की जानकारी ली तथा कहा कि सुरक्षित और निर्बाध रेल संचालन के लिए इन सुरक्षा प्रणालियों का हर समय पूरी क्षमता से कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ‘कवच’ प्रणाली से लैस लोकोमोटिव के अप और डाउन ट्रायल का भी प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में कवच प्रणाली की कार्यक्षमता, लोको और ट्रैक उपकरणों के बीच समन्वय तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय रेल द्वारा विकसित स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली भविष्य की सुरक्षित रेल संचालन व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इसके व्यापक विस्तार से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और रेल सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में बढ़ा बायोमेडिकल कचरा: हर दिन निकल रहा 9,485 किलो कचरा, कोरोना काल से दोगुनी हुई मात्रा

चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा

नासिक में सिंहस्थ के नाम पर विकास या परेशानी? फिर दोहराई जाएगी स्मार्ट सिटी की कहानी, बढ़ा नागरिकों का संशय

वर्धा रोड की बदलेगी सूरत! जेल की जमीन पर बनेंगे IT टावर और कॉर्पोरेट ऑफिस, PPP मॉडल पर मास्टर प्लान तैयार

सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर GM का जोर

इसके बाद महाप्रबंधक कामठी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन की परिचालन व्यवस्था, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्टेशन आधुनिकीकरण और विकास कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें:-वर्धा रोड की बदलेगी सूरत! जेल की जमीन पर बनेंगे IT टावर और कॉर्पोरेट ऑफिस, PPP मॉडल पर मास्टर प्लान तैयार

निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करने, नियमित निरीक्षण प्रणाली को मजबूत बनाने तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और विश्वसनीय रेल संचालन है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Secr gm tarun prakash nagpur division inspection kavach railway safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 04:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • South-East-Central Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.