Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा

Wardha River Flood: चंद्रपुर में लगातार बारिश के कारण वर्धा और इराई नदियां उफान पर हैं। कई गांव-शहर की बस्तियां जलमग्न हो गई। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर कई परिवारों को सुरक्षित पहुंचाया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 02, 2026 | 04:14 PM

चंद्रपुर बाढ़- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Heavy Rain Chandrapur: इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक हुई अत्यधिक बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली वर्धा तथा इराई नदियों का जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुर शहर की कई बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। जिले में वर्धा तथा इराई नदियों के तटीय क्षेत्रों में बसे कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में फंसे कई परिवारों को प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी कई मार्ग बंद रहे। महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों को जोड़ने वाली वर्धा नदी पर बने पुलों पर पानी आ जाने से दोनों राज्यों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इसके कारण तेलंगाना की ओर जाने वाले वाहनों की जगह-जगह लंबी कतारें लग गई हैं।

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

अन्य तटीय गांव बारिश के बाद नदियां उफान पर इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक जिले तथा समीपवर्ती जिलों में अत्यधिक बारिश हुई। इसके चलते जिले से गुजरने वाली सभी नदियां और नाले उफान पर आ गए। खासकर वर्धा, इराई और झरपट नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इराई नदी का पानी वर्धा नदी में जाकर मिलता है, लेकिन वर्धा नदी खतरे के निशान से बह रही है। इसके चलते वर्धा नदी का बैकवाटर इराई नदी में आने से तटीय क्षेत्रों में बसी शहर की कई बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में सिंहस्थ के नाम पर विकास या परेशानी? फिर दोहराई जाएगी स्मार्ट सिटी की कहानी, बढ़ा नागरिकों का संशय

वर्धा रोड की बदलेगी सूरत! जेल की जमीन पर बनेंगे IT टावर और कॉर्पोरेट ऑफिस, PPP मॉडल पर मास्टर प्लान तैयार

अमित शाह के पुणे दौरे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में नेताओं को लिया हिरासत में

पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

दूसरे दिन भी बंद रहे मार्ग

वधां और इराई नदी में आई बाढ़ के कारण शनिवार को दूसरे दिन भी जिले के कई मार्ग बंद रहे।

नावों से निकाले गए लोग

बाढ़ की चपेट में आई शहर की बस्तियों और गांवों में फंसे लोगों को प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों की ओर से नावों की मदद से बाहर निकाला गया।

इराई बांध लबालब

शहर के समीप स्थित महाजेनको के इराई बांध में शनिवार को भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा था। इस बांध में जलस्तर 206.150 मीटर से अधिक पहुंच गया था, किंतु इस बांध के कोई गेट्स अभी खोले नहीं गए थे, बांध का जलस्तर 206.500 मीटर से अधिक होने पर सीटीपीएस प्रशासन को मजबूरन बांध के कुछ मैट्स खोलने पड़ सकते है, ऐसे में इराई नदी की बाढ़ की स्थिति और गंभीर बन सकती है।

ये भी पढ़े: ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद

महाराष्ट्र-तेलंगाना सड़क संपर्क टूटा

वर्धा नदी में आई बाढ़ के कारण नदी पर बने कई पुलों पर पानी बहने लगा, इसके चलते शनिवार को सभी संबंधित मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए।

रेस्क्यू आंकड़े

रहमत नगर और अन्य बस्तियों से 30 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राजनगर, सहारा पार्क और आरक्ट गांव से करीब 40 परिवारों का रेस्क्यू किया गया। बाढ़ प्रभावितों को महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल में बनाए गए राहत केंद्रों में स्थलांतरित किया गया। यहां भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Chandrapur flood wardha irai river heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 04:14 PM

Topics:  

  • Chandrapur Heavy Rain
  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.