सावनेर में गरबा की धूम, काव्या झुंबा स्टूडियो के भव्य आयोजन में झूमे लोग, उमड़ी भारी भीड़

Savner Garba Festival: सावनेर के बालाजी सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित दो दिवसीय रास-गरबा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पुरस्कार वितरण से आयोजन यादगार बना।
Navratri Celebrations Savner
रास-गरबा की धूमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर जिले के सावनेर में दो दिवसीय रास-गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ।

  • कार्यक्रम काव्या झुंबा स्टूडियो की संचालिका काव्या लोहाना की पहल पर आयोजित किया गया।

  • बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा प्रस्तुतियां दीं।

  • मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती और पुरस्कार वितरण प्रमुख आकर्षण रहे।

Navratri Celebrations Savner: नागपुर ज़िले में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सावनेर शहर में भक्ति, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

काव्या झुंबा स्टूडियो की ओर से बालाजी सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित भव्य दो दिवसीय रास-गरबा महोत्सव ने शहरवासियों को उत्सव के रंगों में सराबोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

आस्था व भारतीय संस्कृति की झलक

संगीत की मधुर धुन पर थिरकते कदम, रंग-बिरंगे परिधान और प्रतिभागियों का उत्साह पूरे परिसर को जीवंत बनाता रहा। गरबा प्रेमियों की उमड़ी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया रास-गरबा महोत्सव के भव्य आयोजन के माध्यम से काव्या झुंवा स्टूडियो की संचालिका काव्या लोहाना ने शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बालाजी सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव में बच्चों, युवत्तियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, रंगारंग प्रस्तुतियों और मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती ने आयोजन को विशेष बना दिया।

काव्या लोहाना की पहल से आयोजित इस महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा कला को प्रोत्साहित करने का मंच उपलब्ध कराया।

आयोजन में विभिन्न प्रतिष्ठानों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता ने सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत किया, सावनेर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने की दिशा में काव्या लोहाना का यह प्रयास सराहनीय हो अथितियों द्वारा मार्गदर्शन में बताया गया।

मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा मन:

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा और डॉडिया का विशेष महत्व है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस महोत्सव में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक नृत्य शैली और तालबद्ध प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोककला और धार्मिक आस्था को एक मंच पर प्रस्तुत करने का माध्यम भी बना। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Navratri Celebrations Savner
नागपुर स्नातक चुनाव: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, जिला प्रशासन ने कसी कमर; अधिकारियों को निर्देश जारी

महाआरती में उमड़ रही भीड़, भक्तिमय माहौल

महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण जी टीवी के शो इंडियाज टैलेंट फाइट के सेमीफाइनलिस्ट तथा मराठी मनोरंजन जगत में कोरियोग्राफी से जुड़े आकाश चौधरी की उपस्थिति रही। उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया और योग्य विजेताओं का चयन किया।

पुरस्कार वितरण के माध्यम से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। दो दिवसीय गरबा महोत्सव का सबसे भावपूर्ण और आकर्षक क्षण मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती रही। सामूहिक महाआरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ दिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

भक्ति, संस्कृति और उत्साह के इस अनूठे संगम ने आयोजन को यादगार बना दिया इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शहर के अनेक प्रतिष्ठानों, संस्थाओं और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रीराम बेकरी, बांगरे ज्वेलर्स, अवनी डेंटल क्लिनिक, सपना मेकओवर, अपना वैयरहाउस, ऋषिप्रसाद ट्यूशन, अंबिका रेस्टॉरेट, वी. के. इवेंट्स, शुभम डीजे, श्रीजी जनरल स्टोर्स, अपना नागपुरीयन, ए.पी.ए. मीडिया हाउस और जानवी आर्ट सहित अन्य सहयोगियों का सहयोग रहा।

Navratri Celebrations Savner
नागपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कायाकल्प! बढ़ेंगे 270 नए बेड, मार्च 2027 तक तैयार होगी सी-विंग

अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन

समापन समारोह में बागरे ज्वेलर्स संचालक वत्सल बांगरे, श्रीराम बेकरी संचालक सुमीत लोहाना, अवनी डेंटल क्लिनिक की डॉ. श्वेता चव्हाण, अपना नागपुरीयन के शुभम बोंडे तथा संजय चंदवाणी समाजसेवी किशोर ढूंढेले, हितज्योति आधार फाउंडेशन के हितेश बनसोड़ सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एंकर कामेश अलघरे (सोनी) ने किया। काव्या झुंबा स्टूडियों की संचालिका काव्या लोहाना ने प्रास्ताविक प्रस्तुत करते हुए आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, सहयोगियों, प्रतिभागियों और शहर के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य रास-गरवा महोत्सव ने सावनेर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता की सुंदर मिसाल पेश की। मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती, रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच पुरस्कार वितरण किए गये।

Navbharat Live
navbharatlive.com