मोबाइल फोटोग्राफी से छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा, गोंडवाना विवि में स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार वितरण

Mobile Photography Competition: गोंडवाना विश्वविद्यालय, गड़चिरोली में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मोबाइल फोटोग्राफी स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रेम मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
gondwana university mobile photography competition award
मोबाइल फोटोग्राफी स्पर्धा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondwana University: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर गोंडवाना विश्वविद्यालय, गड़चिरोली के स्नातकोत्तर मास कम्युनिकेशन (जनसंचार) विभाग की ओर से आयोजित मोबाइल फोटोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष तथा सीनेट सदस्य प्रा. डॉ. उत्तमचंद कांबले ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में गड़चिरोली के प्रसिद्ध स्वतंत्र छायाचित्रकार (फ्रीलांस फोटोग्राफर) नंदू नागेश्वर तथा विशेष अतिथि के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत सोनावणे, जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. एम।डी। सरफराज अंसारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोटोग्राफी स्पर्धा के उत्कृष्ट स्पर्धा तथा विजेताओं को मान्यवरों के हाथों प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने प्रस्तावना में जनसंचार विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एम।डी। सरफराज अंसारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्रांतिशुमार चिखराम द्वितीय

उन्होंने कहा कि कुलगुरु डॉ. प्रशांत बोकारे के कुशल मार्गदर्शन, प्र-कुलगुरु डॉ. श्रीराम कावले के निरंतर प्रोत्साहन तथा कुलसचिव डॉ. अनिल हिरेखण के प्रशासनिक सहयोग के कारण विभाग ऐसे अभिनव उपक्रमों का सफल आयोजन कर पा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मास कम्युनिकेशन विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान तथा कौशल विकास के लिए ऐसे रचनात्मक तथा शैक्षणिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन व आभार सहायक प्राध्यापक तथा समन्वयक रोहित बापू कांबले ने किया। इस अवसर पर एम।बी।ए। विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल गादेवार, डॉ. प्रशांत क्षीरसागर समेत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

रचनात्मक दृष्टि विकसीत करे

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कांबले ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल केवल संवाद का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा विजुअल स्टोरीटेलिंग (दृश्य कथाकथन) का प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी बारीकियों के साथ अपनी रचनात्मक दृष्टि विकसित करने का आह्वान किया।

gondwana university mobile photography competition award
राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

छायाचित्रकारों का बढाया उत्साह

प्रमुख अतिथि नंदू नागेश्वर ने विद्यार्थियों के साथ अपने छायाचित्रण संबंधी अनुभव साझा किए। उन्होंने फ्रेमिंग, लाइटिंग तथा सही दृष्टिकोण के बारे में मार्गदर्शन किया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए गए छायाचित्रों की सराहना करते हुए नवोदित छायाचित्रकारों का उत्साह बढ़ाया।

विजेताओं में इनका समावेश

गोंडवाना विवि की ओर से आयोजित मोबाइल फोटोग्राफी स्पर्धा में प्रथम क्रमांक श्री सद्गुरु साईबाबा साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, आष्टी के प्रेम मंडल, द्वितीय क्रमांक पीजीडीटीडी बिजनेस एंड मैनेजमेंट विभाग, गोंडवाना विवि, गड़चिरोली के क्रांतिशुमार चिखराम तथा तृतीय क्रमांक पीजीडीटीडी जनसंचार विभाग, गोंडवाना विवि, गड़चिरोली के महेश टेकुलवार ने प्राप्त किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com