नागपुर स्नातक चुनाव: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, जिला प्रशासन ने कसी कमर; अधिकारियों को निर्देश जारी

Nagpur Graduate Constituency: नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों को लेकर DM कुमार आशीर्वाद ने समीक्षा बैठक की। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
Nagpur District Administration
जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद की समीक्षा बैठकसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं।

  • चुनाव अधिकारी एवं जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

  • दिए गए कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

  • मतदान सामग्री की मांग, वितरण और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा गया।

Nagpur District Administration: नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी तैयार हो गया है। .

चुनाव अधिकारी व जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने तैयारियों की समीक्षा की और बैठक में संबंधित नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियोजनबद्ध तरीके से और निर्धारित समय सीमा में अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी अनूप खांडे, उप जिला चुनाव अधिकारी रचना इंदुरकर, उप जिलाधिकारी इंदिरा चौधरी, मलिक विरानी, गणेश मारकड, अमोल कुंभार, जिला नियोजन अधिकारी संजय कडू, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी किरण बिडकर, जिला खनिकर्म अधिकारी अतुल दौंड सहित उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिले के नायब तहसीलदार और पटवारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कुमार ने चुनाव के लिए केंद्रवार सामग्री वितरण किए

नागपुर संभाग स्नातक चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुमार आशीर्वाद ने इसके मद्देनजर चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री की मांग और वितरण जिम्मेदारी के साथ समय पर करने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण का उचित नियोजन करने और मतदान केंद्रवार सामग्री वितरण के लिए टेबलों की संख्या तय कर उसी के अनुसार कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश जारी करने का निर्देश दिया।

मतपत्र और मतपेटियां सुस्थिति में होने की पुष्टि करने के साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान के लिए आवश्यक विशेष पेन सहित अन्य जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम से संबंधित कार्यों का अनुमानित बजट तत्काल प्रस्तुत कर काम शुरू करने का निर्देश भी दिया।

Nagpur District Administration
नागपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कायाकल्प! बढ़ेंगे 270 नए बेड, मार्च 2027 तक तैयार होगी सी-विंग

मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए

जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने पर भी विशेष जोर दिया है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसके साथ ही, मतगणना के लिए भी एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com