सावनेर से लापता 13 वर्षीय भावेश राजस्थान में मिला, नागपुर ग्रामीण पुलिस ने दो दिन चलाया सर्च ऑपरेशन
Savner Missing Child News: नागपुर के सावनेर से लापता 13 वर्षीय भावेश को पुलिस, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से राजस्थान के खाटू श्याम में सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
- Written By: आकाश मसने
पुलिस और लापता बच्चे मौसी के साथ विधायक आशीष देशमुख, इनसेट- मां के साथ भावेश (फोटो नवभारत)
Missing Child Bhavesh Found Khatu Shyam: नागपुर जिले के सावनेर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित यशवंत बाबा झोपड़पट्टी के 13 वर्षीय स्कूली छात्र भावेश विनोद खोड़नकर के लापता होने से क्षेत्र में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ था। बताया जाता है कि 21 नवंबर को भावेश रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकला, परंतु देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के बावजूद उसका कोई पता न चलने पर परिवार द्वारा सावनेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। परंतु, उसकी किसी भी तरह की सूचना न मिलने से परिवार पूरी तरह निराश हो गया।
यह भी पढ़े:-सेलू-काटे में हुआ भीषण हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर घायल
सम्बंधित ख़बरें
SKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
खलिस्तान नेशनल पार्टी के नाम से आया धमकी भरा ईमेल; नागपुर संघ मुख्यालय की सुरक्षा सख्त, बीडीडीएस ने की जांच
‘पीएम मोदी नेता नहीं, हमारे परिवार के मुखिया हैं…’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साझा किए अपने भावुक अनुभव
मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों को राहत! गगनचुंबी इमारतों और झुग्गियों के लिए अलग-अलग तय होंगी रेडी रेकनर दरें
सोमवार को भावेश की मौसी रोते-बिलखते हुए क्षेत्र के विधायक आशीष देशमुख के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। संयोगवश उस समय विधायक कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तो सामने भावेश की मां रोते बिलखते नजर आयी। देशमुख को देखते ही परिजन और भी व्याकुल हो उठे।
विधायक देशमुख ने पुलिस को दिए निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को विधायक देशमुख ने भावेश की मौसी के साथ नागपुर पुलिस के सहायक अधीक्षक मस्के से विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सीधे संपर्क साधकर इस प्रकरण को प्राथमिकता पर लेने का अनुरोध किया।
राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में मिला
प्रशासनिक समन्वय, सतत प्रयास और पुलिस की सक्रियता के चलते खोज अभियान तेजी से आगे बढ़ा। जांच के दौरान पुलिस को भावेश की लोकेशन राजस्थान के खाटू श्याम क्षेत्र की ओर बढ़ने का सुराग मिला। हर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई, जिसके आधार पर अंततः भावेश को खाटू श्याम मंदिर में सुरक्षित पाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। यह खबर मिलते ही भावेश के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई और पूरे नगर में राहत का माहौल बन गया। परिवार तथा नगरवासियों ने विधायक देशमुख, पुलिस विभाग, समाजसेवी हितेश बंसोड तथा सावनेर पुलिस स्टेशन के कर्मी रोशन काले और अशोक निस्ताने के प्रयासों की सराहना की। जिन्होंने भावेश को खोज निकालने में काफी मेहनत की।
