Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur : संताजी महाराज की 401वीं जयंती पर, उत्साहपूर्ण श्रद्धा और जोश के साथ निकली विशाल स्कूटर रैल

Nagpur Hindi News: संताजी महाराज की 401वीं जयंती पर संताजी समता परिषद ने विशाल स्कूटर रैली निकाली, शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रमुख मार्गों से गुजरकर रैली का समापन व महाप्रसाद वितरण हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 09, 2025 | 09:23 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Sant Santaji Jaganade News: मानवता और लोक कल्याण के प्रणेता शिरोमणि संत संताजी जगनाडे महाराज की 401 वीं जयंती पर संताजी समता परिषद द्वारा विशाल स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहर के नागरिकों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

रैली का शुभारंभ सुबह महाजन आटा चक्की से हुआ। इससे पूर्व भक्तों ने संत संताजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर जवाहर विद्यार्थी गृह के अध्यक्ष शेखर सावरबांधे, गुरुदेव भाऊ रक्षक, मोहन वाडीभस्मे, किशोर चन्ने, रितेश गावंडे, रमेश भंडारी के साथ भारी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों मनीषनगर, नरेंद्रनगर, सोमलवाडा, गांगुली लेआउट, राजीवनगर, सीतानगर से होते हुए निकली। रैली का समापन किशोर चन्ने की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का प्रास्ताविक संदीप बुटले ने किया, जबकि संचालन की जिम्मेदारी नीलिमा वाघमारे ने संभाली। रैली के समापन के बाद भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह

कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

जुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग

विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय

झिंगाबाई टाकली पर मनाया जन्मोत्सव

झिंगाबाई टाकली, गोधनी रोड पर संत शिरोमणि जगनाडे महाराज के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। संताजी नवयुवक मंडल, पश्चिम नागपुर की ओर से आयोजित इस समारोह में मंडल के अध्यक्ष विष्णु बालकृष्ण बोंद्रे और महासचिव रामभाऊ कळंबे मौजूद थे कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल के उपाध्यक्ष रमेश आखरे और संजय फटिंग की प्रमुख उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी मधुकरराव ढोबळे, राजन बारई, ज्ञानेश्वर पाटील, विठोबा पाटील, शेषराव कांबडी, राहुल मारोतकर, खणके साहेब, खुबाळकर साहेब, रोहित कामडी, राजू गाडगे, विनोद सरोदेउपस्थित थे।

बहुजन समाज पार्टी ने किया अभिवादन

संत संताजी जगनाडे महाराज की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उनका अभिवादन किया। बसपा के राष्ट्रीय अभियान ‘कही हम भूल न जाये’ के तहत सोमवार को संत जगनाडे चौक, नंदनवन स्थित संताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।

इस दौरान कृष्णा बेले, प्रदेश महासचिव नागोराव जयकर, प्रदेश सचिव उत्तम शेवडे, जिला प्रभारी हर्षवर्धन डोयफोडे, जिला महासचिव चंद्रशेखर कांबळे, पूर्वी नागपुर के अध्यक्ष संजय इखार, और कैलाश गायधने मौजूद थे।

‘संत संताजी आर्ट गैलरी’ का हुआ उद्घाटन

सीएम फडणवीस और पालक मंत्री रहे मौजूद मानवता और लोक कल्याण की शिक्षा देने वाले संतश्रेष्ठ संताजी जगनाडे महाराज की जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शहर के संत संताजी जगनाडे चौक स्थित सत संताजी आर्ट गैलरी’ का उ‌द्घाटन सोमवार को किया, इससे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने परिसर में स्थापित संतश्रेष्ठ संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें:-Nagpur: CM फडणवीस का बड़ा बयान “मैं कोई पार्टी नहीं चलाता”,मित्र दलों से अच्छे संबंध

इस अवसर पर, राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, विधायक कृष्णा खोपडे, नासुप्र के सभापति संजय मीना, एमएसएसआयडीसी के उपाध्यक्ष जयदीप कवाडे, पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, संत संताजी स्मारक समिति के डॉ. यशवंत खोब्रागडे, डॉ. कैलास गायधने, डॉ. गुंजन देशमुख, डॉ. वाघमारे, विजय येरणे, डॉ. खंडाईत, उमेश शाहू, नरेंद्र बोरकर, चेतना टांक, मनीषा के साथ बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद थे। उ‌द्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने’ संत संताजी आर्ट गैलरी में प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन किया।

मनपा आयुक्त ने किया जगनाडे महाराज को नमन

मानवता और लोक कल्याण की शिक्षा देने वाले संतश्रेष्ठ संताजी जगनाडे महाराज की जयंती पर मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने मनपा मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक भवन के दालान में संतश्रेष्ठ का अभिवादन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी। के साथ अमोल तपासे, प्रमोद हिवसे, प्रवीण वानखेडे, नरेंद्र रामटेके के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

 

Sant santaji jaganade 401 jayanti scooter rally nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 09:23 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.