Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर आरटीओ में ऑडियो बम का महाधमाका: ट्रांसपोर्टर नीलेश नायक का दावा- चल रहा है संगठित वसूली रैकेट

Nagpur Rural RTO: नागपुर ग्रामीण आरटीओ में कथित अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ट्रांसपोर्टर नीलेश नायक ने एक ऑडियो सार्वजनिक किया। उन्होंने अधिकारियों और कथित बिचौलियों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 16, 2026 | 02:15 PM

नागपुर ग्रामीण आरटीओ,(फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Rural RTO Alleged Extortion: परिस्थिति से परेशान हो चुके ट्रांसपोर्टर नीलेश नायक ने बुधवार को हिम्मत दिखाई, सार्वजनिक रूप से उन्होंने ‘ऑडियो बम’ भी फोड़ा जिसमें आरटीओ के अधिकारी की ‘आम’ और ‘दाम’ देने की बात को सामने लाया।

आरटीओ में कथित रूप से चल रहे संगठित जबरन वसूली रैकेट का खुलासा भी किया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कई अधिकारियों एवं कथित बिचौलियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं 186 ट्रेलर्स के मालिक हैं और वर्षों से परिवहन व्यवसाय से जुड़े होने के कारण पूरे सिस्टम से भली-भांति परिचित हैं।

10 हजार वाहनों की सूची से वसूली का दावा

नायक ने दावा किया कि नागपुर ग्रामीण आरटीओ में कथित रूप से 10,000 से अधिक वाहनों की एक एक्सेल शीट तैयार की जाती है। उनके अनुसार यह सूची कथित रूप से ‘ब्रूस ली’ उर्फ योगेश और होमेश काले द्वारा तैयार कर फ्लाइंग स्क्वाड (चेकिंग दस्तों) के मोबाइल फोन तक पहुंचाई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सूची में शामिल वाहनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है, जबकि सूची में शामिल न होने वाले वाहनों पर भारी चालान किए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में नए घरेलू LPG गैस कनेक्शन पर रोक, उपभोक्ता परेशान; 5 किलो सिलेंडर ही बना सहारा

हकीकत बन रहे जिला इंवेस्टमेंट समिट के करार; JDI की पहल पर नागपुर संभाग में 534 औद्योगिक समूहों ने बढ़ाई रफ्तार

PMRDA और पुणे रिंग रोड बफर जोन में लागू हुआ UDCPR, बहुमंजिला परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

26/11 हमले के बाद सुरक्षा की फीस 22 करोड़! BMC की नोटिस के बाद ताज होटल प्रशासन ने की ये डिमांड

संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रति वाहन 10,000 रुपये की कथित अवैध वसूली विभिन्न बिचौलियों के माध्यम से की जाती है। उन्होंने पम्मी (कलबीर कलसी के ड्राइवर एवं कथित बिचौलिया), सुरेंद्र यादव, बलराज साहनी, योगेश उर्फ ब्रूस ली, शाहिद पटेल, गोलू यादव, चीनी अरोरा, हातिम, कृष्णा चौधरी, गुड्डू तोमस्कर, अजय राय, गुड्डू फुकत तथा बब्बू के नाम तक लिए जो इस कार्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इनसे एकत्रित की गई राशि कथित रूप से होमेश काले, हेमंत सोलंकर तथा कलबीर कलसी द्वारा मैनेज की जाती है।

एमवीआई भी शामिल

नायक ने मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) हेमंत सोलंकर पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रविनगर स्थित अपार्टमेंट में कथित रूप से ट्रांसपोर्टरों एवं बिचौलियों की बैठकें होती हैं।

उनका आरोप है कि इन बैठकों के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फ्लैट पर विनोद हिरे, कलबीर कलसी एवं होमेश काले जैसे अधिकारी नियमित रूप से आते-जाते है और इसकी जांच होनी चाहिए।

‘आम की गाड़ी’ कोड वर्ड नायक ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है जिनमें कथित रूप से आरटीओ अधिकारी’ आम की पेटी’ एवं ‘ आम की गाड़ी’ जैसे कोड वर्ड का उपयोग कर पैसों की मांग कर रहे है, एक अन्य रिकॉर्डिंग में काले भी कथित रूप से भुगतान की मांग करते हुए सुनाई देते हैं।

प्रमुख मांगें

पूरे मामले की जाच साइबर पुलिस तथा मुंबई स्थित परिवहन विभाग डीजी कार्यालय की निगरानी में कराई जाए, कथित रूप से उपयोग किए गए टेलीग्राम चैट, वाट्सएप नंबर एवं मोबाइल फोन जब्त कर उनकी फोरेसिक जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें:- स्टाफ अप्रूवल के नए नियमों पर बवाल, शिक्षक संगठनों ने जताई आपत्ति; 120 छात्रों की शर्त बनी परेशानी

जांच पूरी होने तक अधिकारियों सोलंकर, कलसी, काले, हिरे एवं बनबकोड़े को निलंबित किया जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र विजिलेंस जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वह उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ एचसी का दरवाजा खटखटाएंगे।

Rural rto alleged extortion audio transporter nilesh nayak claims nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur Rural News
  • Public Transport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.