नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
Nagpur Rural Police: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने मोबाइल टावरों से RR यूनिट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21.37 लाख रुपये की साम्रगी किया जब्त।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर ग्रामीण पुलिस, मोबाइल टावर चोरी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Airtel Tower Theft Police Investigation: नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने मोबाइल टावरों से आरआर यूनिट चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 21 लाख 37 हजार रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई से नागपुर सहित महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिलों में दर्ज 12 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को फिर्यादी पंकज दुर्गाप्रसाद तिवारी ने एमआईडीसी बोरी थाना क्षेत्र में स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से करीब 40 हजार रुपये कीमत की आरआर यूनिट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मोबाइल टावर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल रडके के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और एमआईडीसी बोरी पुलिस ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वाहन की सालेकसा रोड पर रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 आरोपी मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस इरशाद मलिक (23), कय्यूम बबलू मंसूरी (21), नाजिम यामीन खान (22) तथा इमरान इदरीश मलिक (28) निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, जालना तथा मध्यप्रदेश के पांडुर्णा क्षेत्र में मोबाइल टावरों से आरआर यूनिट चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 आरआर यूनिट, मोबाइल टावरों के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, एक महिंद्रा कंपनी की कार, मोबाइल फोन, यूनिट खोलने के उपकरण तथा अन्य सामग्री बरामद की है। जब्त माल की कुल कीमत 21 लाख 37 हजार रुपये बताई गई है।
चोरी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस टीम
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की गई आरआर यूनिट का उपयोग भारत में दोबारा नहीं किया जा सकता, लेकिन विदेशों में इनके इस्तेमाल की संभावना को लेकर जांच जारी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
इन आरोपियों के खिलाफ नागपुर ग्रामीण, नागपुर शहर, वर्धा, अमरावती, अकोला, जालना और मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं। नागपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
