RSS मुख्यालय में शान से लहराया तिरंगा, नागपुर में राजेश लोया तो मोहन भागवत ने बिहार में मनाया गणतंत्र दिवस
Republic Day: नागपुर स्थित संघ मुख्यालय और डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और पथ संचलन का आयोजन किया गया।
- Written By: आकाश मसने
तिरंगा फहराते RSS प्रमुख माेहन भागवत (फाइल फोटो)
RSS Headquarter Nagpur Republic Day Celebrations: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नागपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया। संघ मुख्यालय ‘महल’ और रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित इन कार्यक्रमों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला, जहां वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
संघ मुख्यालय में ध्वजारोहण और संकल्प
नागपुर के महल इलाके में स्थित संघ के केंद्रीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य उत्सव आयोजित किया गया। यहां नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर संघ के प्रमुख स्वयंसेवक और प्रचारक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। राजेश लोया ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को गणतंत्र के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने की प्रेरणा दी।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
रेशिमबाग में स्मृति मंदिर पर कार्यक्रम
RSS मुख्यालय के साथ-साथ नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर ने ध्वजारोहण की रस्म पूरी की। संघ के लिए यह स्थान विशेष महत्व रखता है, और यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन की मिसाल पेश की। स्मृति मंदिर परिसर में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे का मान बढ़ाया गया।
शहर में ‘पथ संचलन’ का आयोजन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में केवल ध्वजारोहण ही नहीं, बल्कि संघ द्वारा नागपुर के विभिन्न हिस्सों में पथ संचलन की भी योजना बनाई गई है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, दोपहर बाद शहर के अयोध्या नगर और अजनी क्षेत्रों से स्वयंसेवकों का संचलन निकलेगा। घोष (बैंड) की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवक अनुशासन और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Republic Day 2026: मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे के रंग में रंगा महाराष्ट्र
बिहार में मौजूद रहेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत
जहां एक ओर नागपुर में स्थानीय स्तर पर उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं RSS प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत इस साल गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर में मौजूद हैं। वह वहां आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में शिरकत की और राष्ट्रध्वज फहराया। बता दें कि संघ की यह परंपरा रही है कि शीर्ष पदाधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर राष्ट्रीय पर्वों में सहभागिता करते हैं।
