Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर

Nitish Kumar JDU National Council: जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के लिए बड़ी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गईं। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी ने बड़े संकेत दिए हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 21, 2026 | 02:21 PM

नीतीश कुमार (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Ministers Statements Nitish Kumar: बिहार की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू की राष्ट्रीय परिषद की के दौरान बिहार सरकार में नीतीश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिखाई दे रहे है। इस खबर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले की तरह ही पार्टी और जनता के साथ जुड़े रहेंगे और सुख-दुख में साथ देते रहेंगे।

नीतीश कुमार दूर नहीं गए – श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं कहा है कि वे दूर नहीं गए हैं और पार्टी को मजबूत करने में पहले की तरह ही योगदान देते रहेंगे। श्रवण कुमार ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के भविष्य हैं और वे नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग

Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान

भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU

Patna, Bihar: Minister Shravan Kumar on the JD(U) national and state council meeting, says, “The meeting hasn’t started yet; it will begin shortly. Nitish Kumar is our universally accepted leader, and he has not gone anywhere…” pic.twitter.com/M1pQgrlNPc — IANS (@ians_india) June 21, 2026


श्रवण कुमार ने आगे कहा कि अभी आगे क्या राजनीतिक घटनाक्रम होगा, यह कहना मुश्किल है क्योंकि राजनीति संभावनाओं का खेल है। लेकिन नीतीश कुमार को लेकर बिहार के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी भरोसा है।

नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं – मंत्री अशोक चौधरी

इसी मुद्दे पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेतृत्व जिसे माना जाएगा, उसके ही नेतृत्व में सभी को आगे काम करना होता है। पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है और सभी कार्यकर्ता अपने नेता के मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें – बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग

जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक

बता दें कि जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू है। इस बैठ में नीतीश कुमार को लेकर अमह फैसले लिए जा सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नेतृत्व, भविष्य की रणनीति और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश कुमार को लेकर दोनों मंत्रियों के बयानों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Nitish kumar jdu national council meeting big responsibility bihar ministers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 02:21 PM

Topics:  

  • Bihar
  • JDU
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.