बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Health Minister Nishant Kumar Yoga Video: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर पटना में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मजेदार योग वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।
- Written By: प्रिया जैस
निशांत कुमार का वायरल वीडियो (सौजन्य-एक्स/स्क्रीनग्रैब)
Nishant Kumar Funny Yoga Patna Video: आज, 21 जून को पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर 35,000 लोगों के साथ योग किया। वहीं, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योग सत्रों में हिस्सा लिया।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों में बड़े उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और समग्र कल्याण का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच, बिहार के पटना में हुए एक योग सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ योग करते दिख रहे हैं। उनके अजीबोगरीब योग मूव्स ने सभी को हैरान कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Messi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
बारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
दिल्ली मेट्रो में बंदर का ‘रोमांटिक’ अंदाज! लड़की की गोद में बैठा, फिर कर दी ऐसी हरकत; VIDEO वायरल
वायरल वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ योग करते देखा जा सकता है। जहां भीड़ एक साथ झुककर और बताए गए क्रम में आसन कर रही है, वहीं निशांत कुमार बिल्कुल अलग अंदाज़ में योग करते दिख रहे हैं। उनके अजीब हरकतों पर कई मीम्स बन रहे हैं।
Look at this drama — Bihar’s Health Minister, Nishant Kumar, cannot even perform basic yoga. He is the most unfit person to be the Health Minister, but @narendramodi has given him the post because he is Nitish Kumar’s son, and yet he claims to be fighting against dynasty… pic.twitter.com/B6wjNqXcMm — Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) June 21, 2026
वीडियो से लगता है कि निशांत कुमार को योग इंस्ट्रक्टर के निर्देश समझने में मुश्किल हो रही है। कभी वे रुक जाते हैं, तो कभी गलत दिशा में अपने हाथ उठा लेते हैं। स्वास्थ्य मंत्री का इस तरह योग करना कैबिनेट पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
कांग्रेस ने साधा निशाना
निशांत कुमार का योग का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Bihar | Union Minister Lallan Singh, CM Samrat Choudhary, Bihar Health Minister Nishant Kumar, perform Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Patna. The theme for this year’s Yoga Day is ‘Yoga For Healthy Ageing’ pic.twitter.com/17ly5KgLop — ANI (@ANI) June 21, 2026
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “इस तमाशे को देखिए। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, निशांत कुमार, ठीक से योग भी नहीं कर पाते। स्वास्थ्य मंत्री बनने के लिए वे सबसे अयोग्य व्यक्ति हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह पद इसलिए दिया है क्योंकि वे नीतीश कुमार के बेटे हैं। और फिर भी वे परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ने का दावा करते हैं।”
यह भी पढ़ें – कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
निशांत कुमार को मेडिकल मदद की जरूरत
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मिलिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से। पता नहीं वह योग कर रहे हैं या सर्कस, लेकिन उन्हें सच में मेडिकल मदद की जरूरत है।”
एक यूजर ने लिखा, “हे प्रभु, हे हरि राम, कृष्ण, जगन्नाथम, प्रेमानंद…आखिर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार योग के नाम पर क्या कर रहे हैं?” इस तरह कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
पटना में बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत उनके मंत्रिमंडल ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग और ध्यान सत्रों में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति का संदेश दिया।
