नागपुर-शहडोल ट्रेन में छूटा 3.27 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, RPF की मुस्तैदी से महिला को ऐसे मिला वापस
Nagpur Shahdol Express News: नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस में एक महिला यात्री अपना ₹3.27 लाख के सोने के कंगन और मंगलसूत्र से भरा बैग भूल गई। छिंदवाड़ा में RPF ने ऑपरेशन अमानत के तहत इसे सुरक्षित लौटाया।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur RPF Operation Amanat: भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों का सामान छूटने की खबरें आती हैं, लेकिन जब सामान लाखों के सोने के जेवरों से भरा हो, तो यात्री की जान हलक में आ जाती है। ऐसा ही एक मामला नागपुर से छिंदवाड़ा के बीच सामने आया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तत्परता और ईमानदारी के कारण एक महिला को उसका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया।
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस में मिला बैग
12 मई को गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस में नागपुर से छिंदवाड़ा तक जनरल कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री अपना बैग गाड़ी में ही भूलकर स्टेशन पर उतर गई। स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक अनिरुद्ध द्वारा जनरल कोच की जांच के दौरान उक्त लावारिस बैग प्राप्त हुआ। इसके बाद नियमों के मुताबिक आवश्यक कार्यवाही करते हुए बैग को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छिंदवाड़ा में सुरक्षित रखा गया।
कुछ समय बाद महिला यात्री को बैग ट्रेन में छूट जाने की जानकारी हुई जिसके बाद वह पूछताछ करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छिंदवाड़ा पहुंची तथा बैग में कपड़ों के साथ सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान होने की जानकारी दी। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के बाद महिला यात्री को बैग दिखाया गया जिसे उन्होंने तुरंत पहचान लिया।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
यह भी पढ़ें:- अजित पवार का अधूरा सपना पूरा करेंगे शरद पवार! 20 मई को बुलाई बैठक, NCP के विलय पर लगेगी मुहर?
ऑपरेशन अमानत के तहत वापस सौंपा बैग
दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘ऑपरेशन अमानत’ के अंतर्गत एक महिला यात्री का गाड़ी में छूटा बैग खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंपते हुए ईमानदारी एवं तत्परता का परिचय दिया गया। बैग में लगभग 3,27,900 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण एवं अन्य सामान सुरक्षित पाए गए। दीप चन्द्र आर्य मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल के मार्गदर्शन में कार्यवाही हुई।
बैग की जांच में लगभग 2 तोले का एक जोड़ी सोने का कंगन एवं 1 तोले का एक मंगलसूत्र सहित अन्य सामान सुरक्षित पाया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 3,27,900 बताई गई।
