- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rewa Charlapalli Nagpur New Express Train Vidarbha Passengers
वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur New Express Train: नागपुर और विदर्भ के यात्रियों को जल्द ही हैदराबाद के लिए नई साप्ताहिक रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

नई एक्सप्रेस ट्रेन, नागपुर रेलवे, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Railway Hyderabad Connectivity: नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन के बाद जल्द ही नागपुर और विदर्भ के रेल यात्रियों को हैदराबाद के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। साप्ताहिक तौर पर ट्रेन 20158/20157 नंबरों के साथ दौड़ने वाली यह एक्सप्रेस रीवा से चलकर हैदराबाद के टर्मिनस चर्लपल्ली तक परिचालित होगी जो सागर, बीना, इटारसी होते हुए नागपुर और यहां से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि रीवा और सागर के नागरिकों की ओर से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। ऐसे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े को पत्र लिखकर इस नई ट्रेन की जानकारी दी।
प्रयागराज तक की यात्रा का एक और विकल्प
इस ट्रेन के नियमित होने पर नागपुर और विदर्भ के यात्रियों को सबसे बड़े तीर्थस्थलों में शामिल प्रयागराज के लिए एक और विकल्प मिल जायेगा, रीवा से प्रयागराज की रेलवे दूरी 227 किमी ही है। इसके लिए 4:30 घंटे से 5:00 घंटे का अधिकतम समय लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
गोंदिया में 59 स्कूल शिक्षकविहीन, स्वयंसेवकों के भरोसे चल रही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था
जलालखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल
ट्रिपल अटैक की चपेट में मुंबई, टैंकर और BEST की हड़ताल और बेतहाशा गर्मी मार, मुंबईकर होंगे बेहाल
वहीं, सड़क मार्ग से यह दूरी केवल 115 से 135 किमी है जिसके लिए 2 से 3 घंटे का समय लगता है। हालांकि, नागपुर और विदर्भवासियों की मांग नागपुर से शुरू होकर प्रयागराज तक सीधी ट्रेन की मांग जारी है ताकि रीवा से ट्रेन बदलनी न पड़े।
हैदराबाद रूट पर मिलेगी राहत
दूसरी ओर, नागपुर से हैदराबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है। नागपुर-हैदराबाद को रायपुर तक विस्तारित किये जाने के बाद नागपुर के युवा व आईटी प्रोफेशनल आदि रेल यात्रियों को हैदराबाद के लिए एक बार फिर ट्रेनों में सीटों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इनमें अधिकतर ऐसे यात्री है जो रात को नागपुर से निकलकर सुबह-सुबह हैदराबाद या सिकंदराबाद पहुंचना पसद करते हैं। हालांकि, रेलवे ने नागपुर और हैदराबाद के बीच अपनी सबसे प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है, लेकिन दिन-दिन का सफर होने पर अधिकांश नौकरीपेशा, आईटी प्रोफेशनल और युवा अब भी नाइट जर्नी वाली स्लीपर बसों को प्राथमिकता दे रहे है। हालांकि, रीवा-हैदराबाद (चर्लपल्ली) वीकली के बाद यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।
रूट : रीवा, सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचेरिआल, पेद्दपल्ली, काजीपेठ, जनगांव, हैदराबाद (चर्लपल्ली)।
स्पेशल के तौर पर ट्रायल शुरू
हालांकि, अभी रेलवे की ओर से इस एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन और समय सारिणी की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रविवार से रीवा और चर्लपल्ली के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया।
सप्ताह में 4-4 फेरे करने वाली यह स्पेशल ट्रेन उपरोक्त रूट से ही परिचालित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस स्पेशल ट्रेन को संभवतः इसी टाइमिंग के साथ नियमित बनाकर दौड़ाया जाएगा।
ट्रेन 02158 रीवा-हैदराबाद (चर्लपल्ली) 7 जून से 28 जून तक हर रविवार दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर अगले दिन 14:45 बजे हैदराबाद (चर्लपल्ली) पहुंचेगी।
यह भी पढेंं:-नागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
इसी प्रकार ट्रेन 02157 हैदराबाद (चर्लपल्ली) रीवा स्पेशल 8 जून से 29 जून तक हर सोमवार को शाम 17:00 बजे हैदराबाद (चर्लपल्ली) से रवाना होकर अगले दिन 19:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट
Rewa charlapalli nagpur new express train vidarbha passengers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
Jun 08, 2026 | 01:23 PMRajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
Jun 08, 2026 | 01:11 PMनागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
Jun 08, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में 59 स्कूल शिक्षकविहीन, स्वयंसेवकों के भरोसे चल रही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था
Jun 08, 2026 | 01:10 PMअधिक मास में ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
Jun 08, 2026 | 01:05 PMWWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
Jun 08, 2026 | 12:58 PMजलालखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल
Jun 08, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM











