जन्म से दिल में था छेद, 10 महीने के प्रथमेश की हुई मुफ्त ओपन हार्ट सर्जरी; 31 बच्चों को मिला नया जीवन

Nagpur RBSK Open Heart Surgery: नागपुर में सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दिल में छेद से पीड़ित 10 महीने के प्रथमेश सहित 31 बच्चों की निशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही।
Free Heart Surgery For Children Nagpur
दिल में छेद से पीड़ित बच्चासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 31 बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी कराई गई।

  • 10 महीने के प्रथमेश कांबले के दिल में जन्मजात छेद होने का पता चला था।

  • RBSK की टीम ने 2-डी इको जांच के बाद सरकारी योजना से मुफ्त सर्जरी सुनिश्चित की।

Free Heart Surgery For Children Nagpur: घर में नन्हे मेहमान के आगमन से खुशियां छा जाती हैं लेकिन अगर जन्म के तुरंत बाद पता चले कि बच्चे के दिल में छेद है तो यह खुशी चिंता में बदल जाती है। उम्र बढ़ने के साथ बच्चे का वजन न बढ़ने से माता-पिता की परेशानी और गहरा जाती है।

ऐसे ही कठिन समय में 'राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (RBSK) कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। जिले में चलाए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 10 महीने के मासूम प्रथमेश सहित कुल 31 बच्चों की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया गया है।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिला अभियान को बल

यह पूरा अभियान जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार गहलोत और जिला शल्य चिकित्सक डॉ. निवृत्ति राठौड़ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

परिजनों ने माना डॉक्टरों का आभार

हाल ही में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम पर्यवेक्षक अमोल खोब्रागड़े ने अपनी विशेष टीम के साथ प्रथमेश के घर जाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की।

अब प्रथमेश पूरी तरह स्वस्थ है और उसका वजन भी सामान्य रूप से बढ़ रहा है। बच्चे को मुस्कुराता देख परिजनों के चेहरे पर संतुष्टि नजर आई और उन्होंने हाथ जोड़कर पूरी डॉक्टर टीम व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Free Heart Surgery For Children Nagpur
कैंसर से जूझ रहे बच्चों के बीच मनी दिवाली, मेडिकल कॉलेज के वार्ड में गूंजा मासूमों का ठहाका

10 महीने के प्रथमेश को मिला नया जीवन

11 दिसंबर 2025 को जन्मे प्रथमेश विजयराज कांबले के दिल में जन्मजात छेद होने का निदान हुआ था। निजी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। उम्र बढ़ने के बावजूद प्रथमेश का वजन नहीं बढ़ रहा था जिससे परिजन बेहद चिंतित थे।

इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मेडिकल टीम डॉ. शशिकांत वाघाये, डॉ. प्रियंका रायबोले और शुभांगी चौधरी ने प्रथमेश के परिवार से मुलाकात की टीम ने तुरंत बच्चे की 2-डी इको' जांच कराई और सरकारी योजना के तहत उसकी निःशुल्क सफल सर्जरी सुनिश्चित की।