नासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल

Nashik Health News: नासिक जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक वर्ष में 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी सहित कुल 1,573 जटिल और सफल ऑपरेशन बिना किसी शुल्क के किए गए।
Under the RBSK scheme in Nashik, a record 184 children underwent free heart surgeries, and a total of 1,573 complex operations were successfully performed.
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Free Heart Surgery: नवजात शिशुओं और स्कूली बच्चों में हृदय रोग सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पिछले एक साल में नासिक जिले के जिन बच्चों में हृदय रोग का निदान हुआ था, उनमें से रिकॉर्ड 184 बच्चों की सफल और मुफ्त हार्ट सर्जरी की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नासिक जिले में सिर्फ दिल ही नहीं, बल्कि कुल 1,573 जटिल सर्जरी मुफ्त की गई हैं।

इन बच्चों को इलाज के साथ-साथ मुफ्त यात्रा, रहने और भोजन की व्यवस्था भी दी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सहायता निधि, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं और दानदाताओं से मिलने वाले अनुदान के माध्यम से पूरी की जाती है। पिछले साल

अप्रैल से दिसंबर के बीच राज्य के 70 हजार स्कूलों में 18 वर्ष तक के 18 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसका उद्देश्य जन्मजात विकलांगता, विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियां और अन्य अपंगता का समय पर निदान कर उनका सही उपचार करना है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें काम कर रही हैं। प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक फार्मासिस्ट और एक नर्स शामिल हैं।

टीमें करतीं हैं जन्मजात बीमारियों के लक्षण

यह टीमें जन्मजात कमियां, कुपोषण, शारीरिक व मानसिक विकास में देरी और अन्य बीमारियों की पहचान करती है। बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन और विकास के लिए उनकी स्वास्थ्य जांच करना और उनमें पाई जाने वाली बीमारियों का समय पर इलाज कर उन्हें बढ़ने से रोकना है। प्रत्येक जिले में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत पहचानी गई बीमारियों का पूरी तरह मुफ्त इलाज किया जाता है।

नासिक जिला अस्पताल और जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाता है। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में मामूली बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज स्कूल में ही किया जाता है। वहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल या महात्मा फुले जीवनदायी योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में आगे के इलाज के लिए भेजा जाता है। जिन बच्चों में बीमारियों का निदान होता है, उनके माता-पिता की सहमति से उनका मुफ्त चिकित्सा उपचार किया जाता है।

- डॉ. नितिन शिंपी, प्रभारी जिला शल्य चिकित्सक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com