भंडारा में 1,732 लाभार्थियों को 87.24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, जिला परिषद ने बांटा अनुदान

Bhandara Zilla Parishad Schemes: भंडारा जिला परिषद के समाजकल्याण विभाग ने चार कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,732 लाभार्थियों को 87 लाख 24 हजार 42 रुपए का अनुदान दिया।
bhandara zill parishad samajkalyan yojana 87 lakh grant
भंडारा जिला परिषद योजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा जिला परिषद के समाजकल्याण विभाग ने चार योजनाओं के तहत कुल 87 लाख 24 हजार 42 रुपए का अनुदान वितरित किया।

  • 403 विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए प्रति व्यक्ति 4,650 रुपए दिए गए। इसके लिए 18 लाख 73 हजार 950 रुपए वितरित हुए।

  • 438 महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए प्रति लाभार्थी 5,700 रुपए की सहायता दी गई। कुल 24 लाख 96 हजार 600 रुपए वितरित किए गए।

Bhandara Social Welfare Department: भंडारा जिला परिषद के समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले के पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों, मछुआरों, किसानों और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। चार योजनाओं के तहत कुल 1,732 लाभार्थियों को 87 लाख 24 हजार 42 रुपए का अनुदान वितरित किया गया।

यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की गई। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 403 विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए प्रति लाभार्थी 4,650 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

प्रति लाभार्थी 3,856 रुपए की सहायता

इसके तहत कुल 18 लाख 73 हजार 950 रुपए वितरित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। मत्स्य व्यवसाय से जुड़े 409 लाभार्थियों को नायलॉन जाल खरीदने के लिए प्रति व्यक्ति 6,100 रुपए दिए गए। इस योजना के तहत कुल 24 लाख 94 हजार 900 रुपए वितरित किए गए। इसी तरह कृषि कार्यों में उपयोगी तिरपाल के लिए 482 किसानों को प्रति लाभार्थी 3,856 रुपए की सहायता दी गई। इसके तहत 18 लाख 58 हजार 592 रुपए वितरित किए गए।

bhandara zill parishad samajkalyan yojana 87 lakh grant
महाराष्ट्र के धाराशिव में दिवाली पर अग्नितांडव, घर में आग लगकर दम घुटने से 6 लोगों की मौत

403 लाभार्थियों का चयन

तिरपाल का उपयोग कृषि उपज को ढकने सहित विभिन्न कृषि कार्यों में किया जा सकेगा। समाजकल्याण अधिकारी प्रशांत दखणे ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, कृषि, मत्स्य व्यवसाय और महिला सशक्तीकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। चारों योजनाओं में सबसे अधिक 482 किसानों को तिरपाल का लाभ मिला है। इसके बाद सिलाई मशीन के लिए 438, नायलॉन जाल के लिए 409 और साइकिल सहायता के लिए 403 लाभार्थियों का चयन किया गया।

bhandara zill parishad samajkalyan yojana 87 lakh grant
यवतमाल में फाइनेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन, कर्ज वसूली के दौरान सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की मांग

सिलाई मशीन से महिलाओं को स्वरोजगार

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 438 महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए प्रति लाभार्थी 5,700 रुपए की सहायता प्रदान की गई। इस योजना के तहत कुल 24 लाख 96 हजार 600 रुपए वितरित किए गए। इससे महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और आय का साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।