नागपुर RSS हेडक्वार्टर पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भागवत से की खास मुलाकात, हैरान रह गए फैन्स
Ranveer Singh RSS Visit: नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह। सरसंघचालक मोहन भागवत से बंद कमरे में हुई एक घंटे चर्चा। 'धुरंधर' की सफलता के बाद रेशिमबाग में टेका मत्था।
- Written By: प्रिया जैस
संघ मुख्यालय पहुंचे रणवीर सिंह (सौजन्य-नवभारत)
Ranveer Singh RSS Visit Mohan Bhagwat: नागपुर में सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता रणवीर सिंह अचानक ही संघ मुख्यालय (RSS) पहुंचे। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत से करीब एक घंटे बंद द्वार में चर्चा किये जाने की खबर है। उनके अचानक संघ मुख्यालय पहुंचने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म के हिट होने के बाद वे सौहार्द्र भेंट के लिए संघ मुख्यालय पहुंचे थे।
उन्होंने रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति स्थल पहुंचकर अभिवादन भी किया। नागपुर आने के पूर्व वे जामनगर में अनंत अंबानी के जन्म दिन समारोह में शामिल हुए थे। वहीं से सीधे चार्टर विमान से नागपुर पहुंचे। नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को उनके आगमन की पूर्व सूचना थी लेकिन प्रबंधन ने उनके आग्रह पर पूरी गोपनीयता बरती।
‘धुरंधर’ की तरह आए और गए
रणवीर सिंह के नागपुर आने की भनक तक किसी को नहीं लगी। ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद से वे देशभक्त के रूप जेन-जी आइकॉन के रूप में उभरे हैं। वे शाम करीब 5.30 बजे पहुंचे थे। उनकी कार के आगे-पीछे 2-2 कारों का कारवां था। सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए वे बीच की कार में पिछली सीट पर बैठे कुछ लोगों को महल एरिया में बड़कस चौक से गुजरते समय शाम करीब 7 बजे के आसपास नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें – अथर्व हत्याकांड: नागपुर पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट; पिता के आंसू देख DCP ने किया इंसाफ का वादा
किसी को नहीं लगी भनक
उसके बाद से ही खबर जंगल में आग की तरह फैली लेकिन जब तक कोई उनकी खोज-खबर ले पाता, वे रात करीब 8 बजे चार्टर विमान से रवाना हो गए। उसके बाद यह भी चर्चा होने लगी कि जिस तरह फिल्म में पाकिस्तान को उन्होंने वर्षों तक झांसे में रखा उसी तरह नागपुर में गुपचुप आए और निकल गए, किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
