नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर
Nagpur Railway Station: नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने प्लेटफॉर्म 3 से एक गांजा पैडलर और उसकी गर्लफ्रेंड को 12.65 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर रेलवे स्टेशन, आरपीएफ कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Railway Station RPF Action: नागपुर मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) ने प्लेटफॉर्म 3 के इटारसी छोर पर एक गांजा पैडलर को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। उनके पास से कुल 12.65 किग्रा गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2.53 लाख रुपये आंकी गई। आरोपियों के नाम धनगरपाली, जिला बरगढ़, ओडिशा निवासी तुषार दिलीप चौहान (19) और कृष्णनगर, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ निवासी रजीना केसपोट्टा (21) बताये गये।
तलाशी देने से किया इनकार, बढ़ा संदेह
सीआईबी के अजय सिंह, जसवीर सिंह और चान पथक दोपहर को गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 12:50 बजे उन्हें प्लेटफॉर्म 3 के इटारसी छोर पर तुषार और रजीना संदिग्ध रूप से ट्राली बैग और पिट्ट बैग के साथ दिखाई दिये। संदेह होने पर तुषार को बैग की तलाशी देने को कहा गया। उसने इनकार किया तो संदेह बढ़ गया।
इसके बाद धान प्रिंस की मदद से प्राथमिक जांच कराई गई तो उसने मादक पदार्थ होने का इशारा किया। इसके बाद ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के टेप से पैक 6 पैकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
अन्य बैगों में केवल कपड़े थे। जांच में इन पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि होने के बाद सारा माल जब्त कर तुषार और रजीना को हिरासत में ले लिया गया। जब्त माल और दोनों आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
नागपुर शहर घूमने आई थी
पूछताछ में रजीना ने बताया कि उसे गांजा तस्करी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे नहीं पता था कि तुषार ऐसा कोई काम करता है। वह तो तुषार के साथ सिर्फ नागपुर घूमने आई थी। हालांकि यह बात जांच अधिकारियों के गले से नहीं उतर रही क्योंकि तुधार ओडिशा कर रहने वाला है और रजीना छत्तीसगढ़ की। यहाँ तलाशी में तुषार के बाद पास संभलपुर से नागपुर तक बनी 2 जनरल टिकट भी मिली।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में घर से 2.45 लाख की चोरी, दरवाजा खुला छोड़ अस्पताल गईं महिला, चोरों ने नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ
हालांकि उसने सफर स्लीपर कोच में किया जिसके लिए 350 रुपये जुर्माना भरकर ईटीएफ रसीद भी मिली, लोहमार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई सीनियर डीएससी मनोज कुमार व आईपीएक अंबावत के मार्गदर्शन में पूरी की गई।
