- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Railway Budget 2026 Analysis Senior Citizen Concession Corruption Claims
रेल बजट में 3 लाख करोड़ का प्रावधान, पर एक्सपर्ट का दावा- ‘आधा बजट तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा!’
Railway Budget 2026: क्या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा डेढ़ लाख करोड़? सीनियर सिटीजन को रियायत न मिलने पर फूटा गुस्सा, नागपुर को सीधी ट्रेनों का इंतज़ार। पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

रेलवे बजट 2026 (सौजन्य-सोशल मीडिया)
High Speed Rail Corridor: आम बजट 2026-27 में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा रेलवे के लिए घोषित लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के प्रावधानों को लेकर जहां सरकार इसे ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बता रही है। वहीं, यात्रियों सुविधाओं और रियायतों से मुंह मोड़कर केवल हाई स्पीड कारिडोर पर फोकस करने पर असंतोष भी सामने आ रहा है।
पैसेंजर एमेनिटी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. अशोक त्रिपाठी ने बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतों को एक बार फिर नजरअंदाज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घोषित बजट में से आधा यानि करीब डेढ़ लाख करोड़ तो भ्रष्टाचार की खा जायेगा।
क्या बोझ हैं देश के वरिष्ठ नागरिक?
उन्होंने रेल मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें रियायतों को रेलवे के नुकसान का कारण बताया गया है। उन्होंने कहा कि क्या देश के वरिष्ठ नागरिक बोझ हैं। एक ओर सीनियर सिटीजन बढ़ती टिकट दरों का आर्थिक बोझ झेल रहे हैं। दूसरी ओर, रेल मंत्री की व्यक्तिगत आर्थिक प्रगति बेलगाम हो चुकी है। उनका आईटी रिटर्न 5,000 गुना से बढ़ चुका है। ये तेजी कई सवाल खड़े करती है।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
Mira Bhayandar Salt Land Ownership: निजी मालिकाना हक बरकरार, हाई कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका केंद्र को
Maharashtra TOD Power Scheme: 70 लाख उपभोक्ताओं को 2235 करोड़ का फायदा, स्मार्ट मीटर से बढ़ी बचत
उन्होंने स्वीकार किया कि युवाओं के लिए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और तेज ट्रेनों की जरूरत है, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी सहूलियतें और रियायतें मिलें। मौजूदा रेल बजट वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत की बजाय निराशा लेकर आया है।
भारतीय रेलवे के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक : शुक्ला
दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर जोन के जेडआरयूसीसी सदस्य बृजभूषण शुक्ला ने रेलवे के दृष्टिकोण से इस बजट को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि 2,78,030 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन दीर्घकालिक विकास और राष्ट्र निर्माण को गति देगा। करीब ४०० वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तथा 1700 अमृत भारत कोचेज के जरिए आधुनिक और सुलभ परिवहन हेतु यह बजट ऐतिहासिक है।
बेहतर रेल कनेक्टिविटी पर जोर : आचार्य
मध्य रेल, मुंबई जोन के जेडआरयूसीसी सदस्य धर्मेन्द्र आचार्य ने कहा कि यह बजट प्रगतिशील प्रतीत होता है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को एक स्वागत योग्य कदम माना जा सकता है। इससे यात्रा का समय कम होगा और साथ ही माल परिवहन भी अधिक सुगम और तेज होगा। उनके अनुसार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर न केवल यात्रियों के समय की बचत करेंगे, बल्कि उद्योग और व्यापार के लिए भी माल ढुलाई को अधिक प्रभावी बनाएंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
यह भी पढ़ें – ‘पर्दे के पीछे गड़बड़ है…अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ’, संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप
नागपुर को नजरअंदाज किया गया : बसंत शुक्ला
इन सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच नागपुर को लेकर नाराजगी की आवाज भी तेज है। भारतीय यात्री केन्द्र के सचिव बसंत कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्षों से नागपुर से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, प्रयागराज, रायबरेली, अयोध्या जैसे शहरों और धार्मिक स्थलों के लिए नई सीधी ट्रेनों की मांग की जा रही है, लेकिन इस बार इन मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सूची में नागपुर का नाम शामिल न होना भी निराशाजनक है।
विकसित भारत की रफ्तार : डबली
पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य प्रवीण डबली ने कहा कि बजट में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा यात्रा समय में कमी के साथ व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर जोर उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएगा। नई रेलवे लाइनों, आधुनिक कोचों, उन्नत सिग्नलिंग और ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली के लिए बढ़ा आवंटन यात्रियों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता को प्राथमिकता देता है।
Railway budget 2026 analysis senior citizen concession corruption claims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया
May 04, 2026 | 02:07 PMJio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
May 04, 2026 | 02:07 PMकेरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
May 04, 2026 | 02:05 PMNagpur Collector Office Project: 11 मंजिला नई इमारत का निर्माण तेज, 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य
May 04, 2026 | 02:04 PMPuducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
May 04, 2026 | 01:56 PMबंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
May 04, 2026 | 01:51 PMशादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
May 04, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














