भीड़ जुटाई गई, सवाल पहले से तय थे! नागपुर में CM फडणवीस के Gen-Z कार्यक्रम पर रोहित पवार का तीखा हमला

Rohit Pawar Nagpur: रोहित पवार ने नागपुर के जेन-जी कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भीड़ जुटाने और सवाल पहले से तय होने का आरोप लगाते हुए नागपुर में हुई 32 हत्याओं का मुद्दा उठाया।
Rohit Pawar raises questions about the Gen-Z program
जेन-जी कार्यक्रम पर रोहित पवार ने उठाए सवालफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Rohit Pawar Gen Z event: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित 'जेन-जी' कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पुणे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम छात्रों की स्वयंस्फूर्त उपस्थिति वाला था वहीं नागप्र में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाई गई थी।

सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में रोहित पवार ने कहा कि कार्यक्रम में पहले से तय (सक्रिप्टेड) प्रश्नों के ही उत्तर दिए गए। यदि आम नागरिकों को सीधे संवाद का मौका दिया जाता तो नागपुर में बीते 3 महीनों में हुए 32 हत्या के मामलों पर सवाल पूछे जाते।

गृह मंत्री की जवाबदेही

मुख्यमंत्री के पास ही गृह मंत्रालय का प्रभार है, इसलिए उन्हें इन आपराधिक घटनाओं पर की गई कार्रवाई का जवाब देना चाहिए। पवार ने तंज कसते हुए कहा कि भीड़ को आकर्षित करने के लिए क्रिकेटर तिलक वर्मा को बुलाया गया था या नहीं, यह आयोजक ही जानें। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रमों की नकल करने की कोशिश कर रही है।

आदिवासी छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

रोहित पवार ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी विद्यार्थियों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो नागपुर में पुणे से भी बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे। यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो अगले महीने वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों के मार्गदर्शन में एक बड़ा जन-आदोलन खड़ा किया जाएगा।

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे सट्टेबाज चीनी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर पवार ने स्पष्ट किया कि चीनी मिलों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सरकार द्वारा तय किए गए कोटे के अनुसार ही मिले बिक्री करती है, इसलिए बाजार में चीनी की कमी की बात गलत है। चीनी की जिम्मेदार है और सरकार को ऐसे सट्टेबाजों की पहचानकर उन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

- कीमतों के पीछे सट्टेबाजी

Rohit Pawar raises questions about the Gen-Z program
राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

केवल कागजों पर न रहे फायर ऑडिट

अमरावती के एक अस्पताल में आग लगने से 3 मासूम बच्चों की मौत की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए रोहित पवार ने कहा कि राज्य के हर अस्पताल का नियमित 'फायर ऑडिट' होना अनिवार्य है। केवल कागजों पर ऑडिट दिखाकर खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा, इस हादसे के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com