किसान कर्जमाफी, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2 लाख तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ, नागपुर संभाग के 93,129 किसानों को सीधे लाभ

Nagpur Division: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत नागपुर संभाग के 93 हजार से अधिक किसानों का 2 लाख रुपये तक का फसल कर्ज माफ होगा। लाभ के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है।

अंकिता पटेल

Nagpur Division Farmer Loan Waiver: राज्य के किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना' की घोषणा की है। इस योजना के तहत नागपुर संभाग के लगभग 93,129 किसान कर्ज मुक्त होंगे। जिला सहकारी बैंकों द्वारा सरकारी पोर्टल पर लाभान्वित होने वाले किसानों का डेटा अपलोड किया जा चुका है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण करना अनिवार्य किया गया है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो और वास्तविक लाभार्थी को राहत मिले। किसानों का 2 लाख रुपये तक का फसल कर्ज माफ किया जाएगा। जुलाई महीने में किसानों के खातों में राशि सीधे जमा की जाएगी।

विभागीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक बकाया रहने वाले किसानों के 2 लाख रुपये तक के फसल कर्ज पूरी तरह माफ किए जाएंगे। इसके अलावा नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 रुपये दिये जाएंगे। जिन किसानों का कर्ज 2 लाख रुपये से अधिक है, उनके लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू की गई है।

अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अलग से कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। बैंक एवं सहकारी संस्थाएं किसानों की जानकारी सीधे राज्य सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 'एग्री स्टैक' में पंजीयन तथा आधार कार्ड का प्रमाणीकरण करना होगा। नागपुर संभाग के हजारों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

कर्ज माफी के बाद किसानों को भविष्य में नया कर्ज प्राप्त करने का रास्ता भी आसान होगा। बताते चलें कि राज्यभर के लगभग 56 लाख किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।

जिला-वार लाभार्थी (अपलोडेड)

जिला किसानों की संख्या
भंडारा 23,658
गोंदिया 21,078
चंद्रपुर 43,860
गढ़चिरोली 2,926
नागपुर 1,700
कुल 93,222

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान