पुणे रूट पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: ट्रेनों में नो रूम, बस किराया दोगुना; वंदे भारत भी फुल
Nagpur Pune Travel: नागपुर से पुणे जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से बस किराए अचानक दोगुने हो गए हैं। वंदे भारत समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
पुणे यात्रा, बस किराया बढ़ोतरी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Pune Travel Bus Fare Hike: पुणे जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाने के कारण सीधा असर बस यात्रा पर पड़ा है जहां किराये में अचानक भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई निजी बस ऑपरेटरों ने किराया लगभग दोगुना कर दिया है जिससे आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इधर, डिमांड के चलते वंदे भारत ट्रेन भी फुल चल रही है।
यात्रियों को टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है जिससे यात्रा की योजना बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। तत्काल और अग्रिम बुकिंग दोनों ही विकल्पों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। बस का 1,200 वाला किराया अभी 2,500 से 3,000 रुपये पर पहुंच गया है। ट्रेनों में लंबी बेटिंग के चलते यात्रियों को मजबूरन बसों की महंगी टिकट खरीदकर सफर करना पड़ रहा है।
बस के साथ हवाई सफर भी लोगों को महंगा पड़ रहा है। पुणे के लिए यात्रियों को जहां 11,672 से 12,521 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं वहीं मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जाने के लिए भी कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। बसों में बढ़ गई यात्रियों की संख्या ट्रेनों में लंबी वेटिंग और हवाई किराया काफी अधिक बढ़ जाने से पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या बसों में बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra 1st Conclave 2026: विजन से मोमेंटम तक का सफर जारी, मुंबई में 19 मई को सजेगा दिग्गजों का महाकुंभ
पुणे: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा हुई महंगी, राज्य बोर्ड ने बढ़ाया शुल्क, छात्रों व अभिभावकों को लगा तगड़ा झटका
सोलापुर में नाबालिग का अपहरण: विधायक के दबाव में पुलिस? न्याय के लिए थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बस ऑपरेटरों ने मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। यात्रियों का कहना है कि अचानक बढ़े किराये ने उनके बजट पर असर डाला है। सस्ती वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण उन्हें महंगी बस टिकट लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस समय समर सीजन भी चल रहा है जिसके चलते लोगों को घूमने जाने में भी जमकर फटका लग रहा है। किराया काफी अधिक बढ़ जाने से कई समर सीजन का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं।
17,000 से ऊपर चल रहा कोलकाता का हवाई फेयर
हवाई यात्रियों को सबसे अधिक झटका कोलकाता जाने में लग रहा है। इस समय 7 मई को नागपुर से कोलकाता का किराया 17,815 रुपये चल रहा है। वहीं 9 मई का किराया 16,962 रुपये चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर सोनेगांव जलभराव पर HC सख्त, नागरिकों की परेशानी पर मांगा जवाब, जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश
इसी तरह ऑनलाइन वेबसाइट में 11 व 13 मई को 15,997 रुपये किराया चल रहा है। वहीं सबसे अधिक इसमें 7 मई को इंदौर का 21,108 रुपये चल रहा है। दिल्ली के लिए 7 मई का किराया 12,628 व 8 मई का किराया 11,578 चल रहा है। अन्य स्थानों की तुलना में बेंगलुरु का किराया थोड़ा कम चल रहा है।
