Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंधी समाज में जन आक्रोश, जरीपटका में समाज संगठनों का मोर्चा, नेता अमित बघेल का फूंका पुतला

Public Outrage in Sindhi Community: छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल के द्वारा सिंधी समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद सिंधी समाज में भारी आक्रोश देखा गया और मोर्चा निकाला गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 10, 2025 | 10:08 AM

सिंधी समाज का जन आक्रोश (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल के द्वारा सिंधी समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर तथा सिंधी समाज के इष्ट देव श्री झूलेलाल देव के बारे में अपमानजनक भाषा का उपयोग करने को लेकर सिंधी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार को समाज संबगठनों का गुस्सा फूटा और बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग छत्तीसगड़ सरकार से करते हुए बघेल का पुतला भी फूंका।

रविवार को शहर के जरीपटका परिसर में सिंधी समाज के विविध संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल के द्वारा सिंधी समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर तथा सिंधी समाज के इष्ट देव श्री झूलेलाल देव के बारे में अपमानजनक भाषा का उपयोग करने को लेकर नाराज लोगों ने एक विशाल शांति मोर्चा निकाला।

आक्रोशित नजर आए युवा

इसके बाद रात करीब 8.30 बजे के आसपास नाराज लोगों ने बघेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वसनशाह चौक पर राष्ट्रस्तरीय संस्था भारतीय सिंधु सभा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा के नेतृत्व में पुतला फूंका। कुकरेजा ने अताया कि, उनकी संस्था के अलावा समस्त सिंधी समाज द्वारा विरोध दर्शाते हुए इस आंदोलन में हिस्सा लिया। जिसमें सभी दरबारों, व्यापारियों, पंचायतों व संस्थाओं का सहभाग रहा।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के केशवनगर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के बाद प्रेग्नेंट प्रेमिका की लाश के साथ शहर नापता रहा आरोपी

Nashik TCS Case: निदा खान मामले में मतीन पटेल की बढ़ी मुश्किलें, घर पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा

Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल

11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल

आंदोलन के दरम्यान समाज के युवा अधिक युवा आक्रोशित नजर आये। समाज संबगठनों ने कहा, वे उनके इष्टदेव वरुणावतार झूलेलालजी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बघेल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सोमवार मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस विभाग को संगठनों द्वारा ज्ञापन भी सौंपने की जानकारी यहां दी गई।

यह भी पढ़ें – प्रफुल पटेल का एक फैसला बदलेगा चुनावी समीकरण! शिवसेना-NCP में पकी खिचड़ी, महायुति में फूट के संकेत

इस आंदोलन में दौलत कुंगवानी, राजेश बटवानी, राजकुमार शर्मा, डिम्पी बजाज, विजय केवलरामानी, राजेश जाम्बिया, राजू हिन्दुस्तानी, गुड्डू केवलरामानी, प्रमिला मथरानी व अन्य ने संबोधित किया। संचालन जगदीश वंजानी ने किया। इस मौके पर रमेश जसवानी, महेश आनंदानी, सतीश आनंदानी, बेबूराम बतरा,जेनिका कुंगवानी,दयाल शर्मा, पुरुषोत्तम रंगवानी, पी।टी।दारा, पी।डी। केवलरमानी, दर्शन कुकरेजा समेत हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

शांति नगर से भी निकाल मोर्चा

शांति नगर से भी मोर्चा निकाला गया। अमित बघेल के खिलाफ मोर्चा निकालकर नारेबाजी भी की गई। शांति नगर के हनुमान मंदिर से लेकर तुलसी नगर तक पैदल मार्च करके पंचायत तथा अनेक समाज के संगठनों ने बघेल को जेल में डालने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की है।

पंचायत के अध्यक्ष बलराम काकवानी, महासचिव किशोर धींगरा, वाधुराम रोहरा, नंदलाल ठकुर, मुरलीधर महाराज स्वामी, मनोहर आहूजा, प्रताप धींगरा, खूबचंद आहूजा, अजय सुगंध, प्रेम झामनानी, अमित जोतवानी, शंकर वलेचा, शंकर रोहरा, थावरदास भागवानी, हासनंद आडवाणी, अशोक दीपानी, पूरन ढींगरा, नरेश ढींगरा, इंद्रलाल धनकानी, राजू चंदनानी, विजय कृष्णनानी, थावरदास कृष्णनानी आदि अनेक सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मोर्चे का समापन तुलसी नगर के गणेश मंदिर में मुरली महाराज के मार्गदर्शन में आरती करके हुआ।

Public outrage in sindhi community protest in jaripatka effigy amit baghel burnt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.