- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pride Of Women Power In Nagpur World Womes Day Bike Rally Attracted Attention
Nagpur News: उपराजधानी में नारी शक्ति का गौरव, विश्व महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम, बाइक रैली ने खींचा ध्यान
विश्व महिला दिवस शनिवार को शहरभर में बड़े उत्साह से मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

उपराजधानी में नारी शक्ति का गौरव। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: विश्व महिला दिवस शनिवार को शहरभर में बड़े उत्साह से मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सत्कार भी किया गया। कामगारों को भी सम्मानित किया गया।
समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित कर उन्हें उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं ने भी महिला दिवस पर नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए यह बताया कि ‘कोई साधारण स्त्री न समझ, दहकती हुई चिंगारी हूं’, जो मान पर अपने मर मिटती, मैं भारत की वो नारी हूं।’ महिला दिवस का उत्साह विभिन्न इलाकों में देखने को मिला। स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी महिलाओं के योगदान को याद किया।
‘पीरिपा’ ने किया सशक्त नारियों का सम्मान
समृद्ध समाज का निर्माण करके ही भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। इसलिए, महिलाओं की समृद्धि के माध्यम से ही एक प्रबुद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है, ऐसा विश्वास पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) जयदीप भाई कवाड़े ने व्यक्त किया। सीताबर्डी, आनंदनगर स्थित पीरिपा के केंद्रीय कार्यालय में विश्व महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। उस समय वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार
क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग
महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम बड़चिचोली में ग्राम पंचायत और ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच भारती शेंडे, जनपद सदस्य सुमित्रा मौजे, संस्था निदेशक विजय धवले, पंचायत सचिव युसूफ शेख, संस्था के प्रशांत घाटे, हिमानी रेवतकर, हितेश बागड़े, रोशन पोतदार एवं ग्राम की महिलाएं प्रमुखता से उपस्थित थीं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
‘समता मित्र गौरव पुरस्कार’ का वितरण
समता सैनिक दल रामबाग द्वारा समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का ‘समता मित्र गौरव पुरस्कार’ देकर सत्कार किया गया। कोई भी सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्य हो, इन कार्यों में अग्रसर भूमिका निभाने वाली समता सैनिक दल रामबाग की टीम ने हर वर्ष की तरह नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके तहत लौहमार्ग पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप वंजारी नगर जाकर पेट्रोल पंप पर दिन-रात काफी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों का पुष्प, मिठाई तथा सम्मान चिन्ह देकर उनका अभिनंदन और सम्मान किया गया। इसी तरह महानगरपालिका की महिला कर्मचारियों को आइसोलेशन हॉस्पिटल में सम्मानित किया गया। इमामवाड़ा रामबाग पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस सिपाहियों का भी पुष्प, मिठाई तथा सम्मान चिन्ह देकर सत्कार किया गया।
महिलाएं बना रही हैं नया इतिहास: कोटेचा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अतुल कोटेचा ने मध्य नागपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित महिला सत्कार में कहा। कोटेचा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, सुषमा स्वराज जैसी महिलाओं के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाकर महिलाओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक नगर कांग्रेस के महासचिव रिंकू जैन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि जीवन में कड़ी मेहनत करने वाली संघर्षशील महिलाओं को आज सम्मानित किया गया।
सकारात्मक बदलाव जरूरी
आज महिलाएं निश्चित रूप से अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन महिलाओं की स्थिति पूरी तरह से बेहतर नहीं हुई है। इसके लिए महिलाओं को दोष नहीं दिया जा सकता है। पुरुष प्रधान समाज में वे अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रही हैं। लेकिन महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से अब भी काफी काम करने की गुंजाइश है। उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान मिलने लगा है। महिलाओं के प्रति सामाजिक सोच में भी सकारात्मक बदलाव आया है। इस वक्त नागपुर में सज-धज कर निकली महिलाओं की बाइक रैली की चारों ओर चर्चा रही।
Pride of women power in nagpur world womes day bike rally attracted attention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 09:27 PMATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PMगुस्सा छोड़ दो भाई…पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्या ने कुलदीप को गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Feb 16, 2026 | 09:19 PMशादी से पहले शारीरिक संबंध पर ‘सुप्रीम’ चेतावनी, केस करने वाली महिला को दिखाया आईना, जानिए SC ने क्या कहा?
Feb 16, 2026 | 09:15 PMAI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
Feb 16, 2026 | 09:10 PMहल्दी कब हो जाती है हेल्थ के लिए खतरनाक? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Feb 16, 2026 | 09:09 PMदिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
Feb 16, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
















