-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Preparations Dhammachakra Pravartan Day Deekshabhoomi Administration Controversies
दीक्षाभूमि में धम्मचक्र प्रवर्तन दिन की तैयारियां तेज, विवादों पर प्रशासन ने दी सफाई
- Written By: प्रिया जैस
Deekshabhoomi: पवित्र दीक्षाभूमि में 2 अक्टूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर समारोह की तैयारियां तेज हैं। इस आयोजन के लिए परिसर को तैयार करने के में हुए एक विवाद पर प्रशासन ने बयान दिया।

दीक्षाभूमि (सौजन्य-नवभारत)
Deekshabhoomi: नागपुर के पवित्र दीक्षाभूमि में 2 अक्टूबर को होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिन समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन के लिए परिसर को तैयार करने के क्रम में हाल ही में हुए एक विवाद पर प्रशासन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। प्रशासन ने अनुयायियों को आश्वस्त किया है कि सभी काम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के मद्देनजर प्रन्यास दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अनुरोध पर परिसर में विकास और समतलीकरण का कार्य कर रहा है। यह कार्य इसलिए आवश्यक हो गया था क्योंकि बारिश का पानी निचले हिस्सों में जमा हो रहा था। लगातार बारिश के कारण समतलीकरण के लिए डाली गई ‘चूरी’ (बारीक गिट्टी) रोलर से दबकर जमीन में धंस गई।
आंदोलन की चेतावनी के कारण हार्ड मेटल
सूत्रों के अनुसार कुछ नागरिकों के तत्काल काम पूरा करने के दबाव और आंदोलन की चेतावनी के कारण परिसर में हार्ड मेटल (खडंगा) डाला गया। यह हार्ड मेटल प्रन्यास के हॉट मिक्स प्लांट से लाया गया था जिसमें 40 मिमी, 20 मिमी मेटल और चूरी डस्ट का मिश्रण होता है।
सम्बंधित ख़बरें
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
हालांकि मानसून के कारण हॉट मिक्स प्लांट पिछले 3 महीनों से बंद था और लगातार बारिश के संपर्क में आने से इस सामग्री से दुर्गंध आने लगी। जैसे ही उपस्थित नागरिकों ने इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केवल 3 घंटों के भीतर पूरे मटेरियल को वहां से हटवा दिया।
सोशल मीडिया पर उत्तेजित करने का प्रयास
प्रशासन ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि इस घटना को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश कर लोगों को उत्तेजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि समस्या का तुरंत समाधान कर दिया गया था। विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रशासन ने बताया कि बारिश थमने के बाद खदानें खुलते ही दीक्षाभूमि परिसर में मुरुम और मेटल डालकर समतलीकरण का काम फिर से शुरू हो गया है। नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त और नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त तथा जिलाधिकारी द्वारा 16 सितंबर को किए गए दीक्षाभूमि के दौरे के बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर नागपुर-पुणे-मुंबई समेत इन जिलों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें, जानें समय
अब तक हुए प्रमुख कार्य
- ठेकेदार द्वारा स्टोर वार्ड और प्रांगण में रखा गया 111.53 मीट्रिक टन कटा हुआ लोहा, रेती, गिट्टी और ईंटें परिसर से हटा दी गई हैं। लेबर कैंप और स्टोर रूम को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।
- प्रांगण को समतल करने के लिए 15 डंपर हार्ड मुरुम और 13 ट्रैक्टर चूरी का उपयोग किया गया है।
- दीक्षाभूमि स्तूप के पश्चिमी द्वार से लेकर परिसर के पश्चिमी द्वार तक सड़क का डामरीकरण कर दिया गया है।
- पत्थर की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए लाई गई 2 स्टोन कटिंग मशीनें और RMC प्लांट की मशीनरी को परिसर से हटाकर एक तरफ सुरक्षित कर दिया गया है।
Preparations dhammachakra pravartan day deekshabhoomi administration controversies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













