- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Police Stunned By Lies Of Gang Rape Cctv Recording Revealed The Reality The Girl Admitted The Mistake
गैंग रेप के ‘झूठ’ से पुलिस हलाकान; CCTV रिकॉर्डिंग ने खोली असलियत, युवती ने स्वीकारी गलती
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. सोमवार को दोपहर 12 बजे कमलना थाने पहुंची 19 वर्षीय शर्मिला (बदला हुआ नाम) द्वारा अपने साथ कथित रूप से गैंग रेप के झूठ ने शहर पुलिस को परेशान कर दिया. लेकिन सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट ने उसके झूठ की पोल खोलकर रख दी. हालांकि रात 9 बजे तक शहर के 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी वारदात का सच सामने लाने के लिए परेशान होते रहे. जब शर्मिला को पता चला कि अब उसका झूठ उम्मीद से ज्यादा बड़ा हो गया है तो उसने अपनी गलती स्वीकार ली. जानकारी के अनुसार, वह मॉरिस कॉलेज में पढ़ती है और इसी वर्ष म्यूजिक विषय में एडमिशन लिया है. सोमवार को भी वह कॉलेज अटैंड करने ही आई थी.
लेंड्रा पार्क से शुरू हुई कहानी
दोपहर 12 बजे कलमना थाने पहुंचकर शर्मिला ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे वह लेंड्रा पार्क के पास टहल रही थी. वहां मारुती वैन से 2 युवक आए और बूटीबोरी का रास्ता पूछा. लेकिन इससे पहले वह कुछ समझ पाती, दोनों ने उसे जबरन वैन में खींच लिया और सीधे कमलना परिसर में एक खुले मैदान में ले गये. वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और उसे अकेला छोड़कर भाग गये. वहां से उसने अपने फ्रेंड को कॉल किया और पुलिस स्टेशन पहुंचाने को कहा.
नहीं बता सकी घटनास्थल
जैसे ही 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप की जानकारी सीपी अमितेश कुमार और जोन-5 के डीसीपी मनीष कलावनिया को मिली, दोनों तुरंत कमलना थाने पहुंचे और उससे पूछताछ शुरू की. हालांकि मामला संदिग्ध नजर आ रहा था लेकिन लापरवाही नहीं बरती जा सकती थी. तुरंत महिला अधिकारियों की मौजूदगी में एक पुलिस टीम को शर्मिला के साथ घटनास्थल देखने भेजा लेकिन यहीं से उसका झूठ सामने आने लगा क्योंकि काफी देर घूमने के बाद भी वह घटनास्थल नहीं दिखा सकी. वहीं मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म जैसा कोई परिणाम नहीं आया.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र से राज्यसभा जाने वाले नेताओं के सेलेक्शन की कहानी, जानें क्यों BJP ने जताया भरोसा
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
4 बजे से शुरू हुई CCTV जांच
इस पूरे घटनाक्रम में करीब 3.30 बजे चुके थे. वहीं सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच भी शुरू की जा चुकी थी. लेकिन शाम करीब 4 बजे से सीपी अमितेश कुमार ने 40 टीमों को 180 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच में लगा दिया. मिनट-दर-मिनट ये टीमें चौराहों पर लगे कैमरों के अलावा शर्मिला की मौजूदगी वाले परिसर की दूकानों, प्रतिष्ठानों, घरों के भी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांच रहीं. करीब 5 घंटों के बाद रात 9 बजे पुलिस ने उसकी सारी कहानी को झूठा साबित कर दिया. इसके बाद शर्मिला ने भी अपना गलती कबूल कर ली.
ली चैन की सांस
दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुए घटनाक्रम में जूनियर से लेकर सीनियर पुलिस अधिकारी तक लगे रहे. एक ओर जहां सीपी अमितेश कुमार लगातार सारी जानकारी हासिल कर रहे थे. वहीं जोन-5 के डीसीपी कलावनिया कलमना परिसर में छानबीन में लगे रहे. डीसीपी ( ट्रैफिक) संतोष आव्हाड़ बताई गई वैन की तलाश में सिटी में पंजीकृत सभी मारुती वैन की तलाश करते रहे. जोन-2 की डीसीपी विनीता साहू पूरा समय शर्मिला के साथ रहीं. यहां तक कि वह स्वयं ही शर्मिला मेडिकल टेस्ट के लिए हास्पिटल ले गईं थी.
उचित कार्यवाही होगी : CP
इस बारे में शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि युवती ने अपनी गलती कबूल ही है लेकिन कलमना थाने में मामला दर्ज किया जा चुका था. ऐसे में उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
180 कैमरों की रिकॉर्डिंग जांची
40 टीमें
110 चौराहों के कैमरे
70 प्राइवेट कैमरे
तलाश में लगे
शहर पुलिस आयुक्त
3 पुलिस उपायुक्त
1,000 पुलिसकर्मी
यूं रहा घटनाक्रम
9.53 बजे : शर्मिला वैरायटी चौक पहुंची
10.00 बजे : झांसी रानी चौक पर थी
10.05 बजे : वापस वैरायटी चौक आई
10.15 बजे : तक बर्डी मार्केट में रही
10.25 बजे : ऑटो से मेयो पहुंची
10.25 बजे : दूसरे ऑटो में सवार
10.55 बजे : चिखिली लेआउट चौक पहुंची
11.04 बजे : परिसर के एक पेट्रोल पम्प पर नजर आई
12.00 बजे : कलमना पुलिस स्टेशन में थी
Police stunned by lies of gang rape cctv recording revealed the reality the girl admitted the mistake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: धारणी में ह्यूमन मिल्क बैंक, अमरावती में IT पार्क के कार्य में तेजी
Mar 04, 2026 | 04:08 PM‘मेरी मेहनत रंग…,’ भारत के खिलाफ डेब्यू करने के लिए उत्साहित है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैटलन ब्राउन
Mar 04, 2026 | 04:06 PMमहाराष्ट्र का सफर होगा अब और भी ‘शाही’: पूरे राज्य में दौड़ेंगी लग्जरी शिवनेरी बसें, स्लीपर कोच की भी एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:04 PMइंदापुर पंचायत समिती में राष्ट्रवादी कांग्रेस का क्लीन स्वीप, भाजपा शून्य; सभापति पद की 3 दिग्गजों में टक्कर
Mar 04, 2026 | 04:01 PMराज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार…BJP संभालेगी बिहार की कमान? निशांत की ‘सियासी एंट्री’ से पहले मचा राजनैतिक बवाल
Mar 04, 2026 | 03:57 PMYRKKH Twist: होली पार्टी में अभिरा का हंगामा, अरमान ने बचाई इज्जत, मेहर की साजिश पड़ी भारी
Mar 04, 2026 | 03:56 PMवरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
Mar 04, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














