Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर पुलिस की अनोखी पहल: CP विश्वास नांगरे पाटिल की अगुवाई में शुरू हुआ अपराधियों का आदान-प्रदान अभियान

Nagpur Police Initiative: आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने अपराधियों का आदान-प्रदान अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर सप्ताह 36 थानों के 180 अपराधियों की वरिष्ठ अधिकारियों के सामने परेड कराई जाएगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 14, 2026 | 12:36 PM

नागपुर पुलिस, विश्वास नांगरे पाटिल, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Weekly Criminal Identification Parade: नागपुर शहर की कमान संभालने के बाद सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने अपराधियों पर शिकंजा कसने और विभिन्न थानों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। अपराधियों का आदान-प्रदान नामक इस अभियान के तहत अब शहर के सक्रिय और आदतन अपराधियों की साप्ताहिक परेड ली जाएगी।

इस नई व्यवस्था के तहत उत्तर और दक्षिण रीजन के प्रत्येक पुलिस थाने से 5-5 सक्रिय अपराधियों को लाया जाएगा। शहर के 36 पुलिस थानों से हर सप्ताह लगभग 180 अपराधियों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस परेड में सीपी नांगरे पाटिल, ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी। क्राइम ब्रांच सहित दोनों रीजन के डीआईजी, डीसीपी, एसीपी और थानेदारों के साथ उनकी डिटेक्शन ब्रांच (डीबी) के अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रत्येक अपराधी को मंच पर लाकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड, अपराध करने के तरीके, कार्यक्षेत्र और विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़

नागपुर और देश के टाइगर रिजर्व का कड़वा सच; विस्थापन की कछुआ चाल से कोर एरिया तैयार करने में आ रही बड़ी बाधा

11 महीने तक दफन रहा मर्डर मिस्ट्री का राज, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव के किए तीन टुकड़े

Wardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र

आदतन अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीपी ने बताया कि कई अपराधी एक से अधिक थाना क्षेत्रों में अपराध करते हैं, लेकिन जांच अक्सर संबंधित थाने तक ही सीमित रह जाती है। नई प्रणाली में यदि कोई अपराधी कई मामलों में वांछित पाया जाता है, तो उसे क्रमशः संबंधित थानों को जांच के लिए सौंपा जाएगा।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी अपराध शाखा करेगी, जिससे कोई भी मामला अनदेखा न रह जाए। अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई, तड़ीपारी और अन्य कानूनी कदम उठाने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही करेंगे।

तैयार होगा अपराधियों का पूरा डोजियर

अभियान के तहत आदतन अपराधियों का डोजियर भी तैयार किया जाएगा, जिसमें उनके आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी, सहयोगियों और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने वाले नेटवर्क की भी जांच करेगी, इसमें अपराधियों को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले, उनकी गतिविधियों में सहयोग करने वाले तथा जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य संदिग्ध लोगों की भी पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Tiger Corridors के निर्धारण पर हाई कोर्ट सख्त; जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे ने दिए कड़े निर्देश

सीपी का कहना है कि अपराधी या तो शहर से बाहर या फिर जेल में रहने चाहिए, उन पर दबाव बनाने के लिए विभिन्न प्रतिबंधक उपाय योजना करना आवश्यक है। शहर में संगठित अपराध और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं।

Police initiative weekly criminal identification parade nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 12:36 PM

Topics:  

  • Law and Order
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur Police
  • Vishwas Nangare Patil

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.