Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर दिन महंगा हो रहा ईंधन! नागपुर में 4 दिन में पेट्रोल-डीजल 4 रुपए महंगा; आम आदमी परेशान

Nagpur Petrol Price Hike: नागपुर में 4 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया। लगातार बढ़ते दामों से महंगाई बढ़ने और जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की चिंता गहरा गई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 20, 2026 | 08:50 AM

पेट्रोल-डीजल दाम, ईंधन कीमत वृद्धि,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Diesel Price Hike: नागपुर बीते 4 दिनों में नागपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। मतलब हर दिन नागपुर में पेट्रोल और डीजल औसतन एक रुपए महंगा हो रहा है। 15 मई को पेट्रोल के दाम में करीब 3.12 पैसे और डीजल के रेट में 3.10 पैसे की वृद्धि कर दी गई थी, इसके बाद मंगलवार 19 मई को फिर से पेट्रोल (ट्रांसपोर्टेशन शुल्क सहित) 91 से 95 पैसे महंगा कर दिया गया है। सोमवार रात तक नागपुर में पेट्रोल 107.16 रुपए प्रति लीटर था लेकिन मंगलवार को हुई दर वृद्धि के बाद दाम 108.07 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल कल तक 93.70 रुपए प्रति लीटर था मंगलवार को 94.63 रुपए प्रति लीटर बिका। लगातार हो रही दर वृद्धि से आम लोग सकते में आ गए हैं। इससे वस्तुओं के दाम बढ़ने का डर सताने लगा है।

इससे महंगाई बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापारी तबके के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन शुल्क में वृद्धि होगी जिससे जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ेंगे। इससे आम नागरिक की मुश्किलें बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रिलायंस ने पेट्रोल में 4 दिन में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

शहर में रिलायंस जियो ने भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 1 रुपए की वृद्धि की। हालांकि 15 मई को रिलायंस ने पेट्रोल के दाम में सीधे 5 रुपए की वृद्धि कर दी थी। इस प्रकार से रिलायंस ने महज चार दिनों में पेट्रोल के दाम में करीब 6 रुपए की वृद्धि की है। लोगों की बाकि कंपनियों की तुलना में यहां अधिक महंगा पेट्रोल खरीदना पड़ा। मंगलवार को रिलायंस के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर रही।

सम्बंधित ख़बरें

Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद

NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार

पुणे में ‘कोयता गैंग’ का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video

Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास पर किया मंथन

यह भी पढ़ें:-20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर

जिस तेजी से दुनिया भर में दाम बढ़ रहे है उस लिहाज से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में आया उछाल बहुत कम है, मिडिल ईस्ट संकट आगे भी जारी रहा तो निश्चित ही दाम और बढ़ेंगे, यदि वैश्विक कूटनीतिक वार्ताओं से मुख्य समुद्री व्याधार मार्ग खुलते हैं तो आगामी 2 हफ्तों में ईंधन की कीमतें वापस सामान्य स्तर पर आ सकती है।

– विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, सचिव, जितेंद्र अग्रवाल

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरी बार बढ़े है। यह बढ़ोत्तरी 66 काळी समय के बाद हुई। मिडिल ईस्ट संकट के कारण बड़ स्थिति बन रही है। कंपनी को सरकर ने अपने हिसाब से दाम बढ़ाने की अनुमति दी है क्योंकि कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे है। इसलिए आगे भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना है। इससे आम आदमी की मुश्किले बढ़ी है।

-पेट्रोल पंप व्यवसायी, दीप लांबा

पंपों पर बढ़ी भीड़

लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों में चिता भी बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं द्वारा पैनिक बाइंग के तहत फुल टैंक कराने की प्रवृत्ति बढ़ गई, मंगलवार को शाम होते ही पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। लोग आवश्यकता के अतिरिक्त टैंक फुल करवाने लगे जिससे कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी तौर पर स्टॉक की किल्लत देखी गई।

Petrol diesel price hike inflation impact may 2026 nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Petrol Diesel High Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.