नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Nagpur Crime News: नागपुर के पारडी ट्रैफिक जोन ने टैक्सी कार से 65 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ओडिशा से हैदराबाद ले जाई जा रही खेप का भंडाफोड़ हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गांजा तस्करी, पारडी ट्रैफिक जोन,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Crime Ganja Seized News: नागपुर के पारडी ट्रैफिक जोन ने टैक्सी कार में गांजा की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को पकड़ा। ओडिशा से 65 किलो माल नागपुर के रास्ते हैदराबाद ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश निवासी वाई। चिरंजीव मेघेश्वर राव (36) और विशाखापट्टनम निवासी के।
भीमा राजू लक्ष्मण राव (30) का समावेश है। सोमवार की सुबह पारडी ट्रैफिक जोन के एपीआई रविंद्र शेंगड़े, पीएसआई विनोद सोलव, हेड कांस्टेबल विनोद वड़स्कर, मंगेश लांजेवार, रविंद्र लोहारे और उल्हास चव्हाण हैदराबाद बाईपास रोड पर शर्मा ढाबा के पास ऑपरेशन यू-टर्न के तहत ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई कर रहे थे।
पुलिस ने जांच के लिए ए.पी.30-टी.वी. 1346 नंबर की टैक्सी कार को रोका। चालक चिरंजीव की जांच करने पर निगेटिव होने का पता चला। पुलिस ने उससे नाम-पता पूछा तो वह घबराने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज मांगे। कार के भीतर से बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने उसे डिक्की खोलने को कहा। एक टीन के पतरे के नीचे पुलिस को गांजा दिखाई दिया।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार बारिश से बाकली नदी उफान पर, बेलोरा खुर्द में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
समृद्धि महामार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप, देखें Video
नागपुर से चुराई थी सरकारी बस! 22 बसें उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर तेलंगाना से गिरफ्तार
Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video
टैक्सी से गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से 65 किलो माल लेकर हैदराबाद पहुंचाने के लिए दिया गया था।
- तत्काल कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई और पारडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
- पुलिस माल भेजने वाले का पता लगा रही थी। किसी को संदेह न हो, इसलिए तस्करी में टैक्सी गाड़ी का उपयोग किया गया
