समृद्धि महामार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप, देखें Video
Washim Car Fire: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर वाशिम के पास एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार चंद मिनटों में खाक हो गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। समृद्धि महामार्ग पर कुछ देर जाम लगा रहा।
- Written By: आकाश मसने
समृद्धि महामार्ग पर कार में आग को बुझाते दमकलकर्मी (सोर्स: IANS)
Samruddhi Mahamarg Car Fire News: महाराष्ट्र की लाइफलाइन कहे जाने वाले समृद्धि महामार्ग से एक बार फिर डरा देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। वाशिम जिले के मालेगांव इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हुई एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयानक और तेज थी कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और महज कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
समृद्धि महामार्ग पर लगा जाम
इस भीषण हादसे की वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि कुछ आग पर काबू पाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सामान्य किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से चुराई थी सरकारी बस! 22 बसें उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर तेलंगाना से गिरफ्तार
Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video
नागपुर RTO में फर्जीवाड़ा: 400 ट्रकों के परमिट रद्द, 8 हजार वाहनों की जांच शुरू; खुल रहीं रैकेट की परतें
केतन अग्रवाल मर्डर केस: डिलीट की गई चैट से खुला ‘कोड वर्ड’ का राज, सिया-चेतन के बीच बातचीत का खुलासा
Washim, Maharashtra: Firefighters extinguish the blaze after a moving car caught fire on the Samruddhi Expressway near Malegaon, reducing the vehicle to ashes and disrupting traffic for some time; no casualties were reported, and the incident is under investigation. (Source:… pic.twitter.com/5z9yj9Uksn — IANS (@ians_india) July 4, 2026
ठाणे में टूरिस्ट बस में लगी आग
इससे पहले ठाणे जिले भिवंडी जिले में भी नासिक रोड स्थित चाविंद्रा इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक निजी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:- नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपों से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बस से धुआं निकलते देखा। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही निजामपुरा पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
