नागपुर से चुराई थी सरकारी बस! 22 बसें उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर तेलंगाना से गिरफ्तार
Nagpur Bus Theft: नागपुर में चार्जिंग पर लगी सरकारी एसटी बस चोरी मामले में तेलंगाना के आरोपी विष्णु निलावर को गणेशपेठ पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी अब तक 22 बसें चोरी करने की बात स्वीकार कर चुका है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर बस चोरी, (साेर्स: एआई फोटो)
Nagpur Interstate Bus Thief: नागपुर के इमामवाड़ा डिपो में चार्जिंग पर लगी एक सरकारी एसटी बस (क्र। एमएच-49/वीझेड-8258) को चोरी करने के मामले में राजापेठ पुलिस ने गुरुवार को आंतरराज्यीय चोर को हिरासत में लिया था। आरोपी ने अब तक 22 बस चोरी करने की बात स्वीकार की थी।
इसी दिन शाम को गणेशपेठ पुलिस ने राजापेठ थाना पहुंचकर शातिर चोर विष्णु गणपति निलावर (22, हयात नगर, रंगारेड्डी, तेलंगाना) को अपने कब्जे में लेकर नागपुर ले गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी विष्णु से और भी कई राज खुलने की संभावना पुलिस ने जताई है।
तेलंगाना से नागपुर ट्रेन से पहुंचा
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विष्णु बुधवार की रात तेलंगाना से नागपुर ट्रेन से पहुंचा और सीधे इमामवाड़ा डिपो में जा घुसा। वहां उसने डिपो के एक सफाईकर्मी को अपनी बातों के जाल में फंसाया और चार्जिंग बस चोरी कर अमरावती की ओर निकल गया। वह इतना बेखौफ था कि उसने रास्ते में आम यात्रियों को भी बस में बिठाया और अमरावती की तरफ बढ़ने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप, देखें Video
Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video
नागपुर RTO में फर्जीवाड़ा: 400 ट्रकों के परमिट रद्द, 8 हजार वाहनों की जांच शुरू; खुल रहीं रैकेट की परतें
केतन अग्रवाल मर्डर केस: डिलीट की गई चैट से खुला ‘कोड वर्ड’ का राज, सिया-चेतन के बीच बातचीत का खुलासा
पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे
चौरी की शिकायत गणेशपेठ थाने में दर्ज होने से गणेशपेठ पुलिस गुरुवार की शाम अमरावती आकर राजापेठ थाना पहुंची। जहां पूरी कागजी प्रक्रिया करने के बाद आरोपी विष्णु को अपने साथ ले गई है। पुलिस पूछताछ में और भी कई राज खुलने की आशंका पुलिस ने जताई है।
पार्ट्स निकालकर लावारिस छोड़ देता था वाहन
इस बीच राजापेठ पुलिस ने विष्णु निलावर को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने तेलंगाना, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश सहित नांदेड के विभिन्न इलाकों से 22 बसें चुराने की बात स्वीकार की।
वह बस चोरी करने के बाद दो से तीन दिन तक उसे सड़कों पर दौड़ाता था। इसके बाद वह बस की कीमती बैटरी, डिक्स और टायर निकालकर बाजार में बेच देता था और बस को लावारिस छोड़ देता था।
नाकाबंदी देख मार्केट में खड़ी कर दी बस
इमामवाड़ा डिपो से बस चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। राजापेठ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने तुरंत एक्शन लेते हुए अमरावती के मध्यवर्ती बस डिपो और राजापेठ डिपो पर पुलिस के जवान तैनात किए थे।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र सरकार का भव्य आयोजन; ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ से मजबूत होंगी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की जड़ें
लेकिन चोर भी कम शातिर नहीं था। पुलिस की नाकाबंदी भांपकर उसने बस को राजापेठ परिसर के नंदा मार्केट के पास खड़ा कर दिया। वहां सभी यात्रियों को उतारने के बाद, यह नई सवारियां ढूंढने के लिए पैदल ही गद्रे चौक की तरफ आ गया।
