Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: लॉटरी सेंटर की आड़ में ऑनलाइन जुआ, 9 गिरफ्तार, 1.45 लाख का माल जब्त

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 12, 2024 | 02:47 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. कपिलनगर थाना क्षेत्र में लॉटरी सेंटर की आड़ में चल रहे ऑनलाइन जुआ अड्डे पर डीसीपी जोन 5 निकेतन कदम के विशेष दस्ते ने छापा मारा. 9 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया और उनसे 1.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है. जुआ चलाने वाले मानेवाड़ा निवासी राजेश नंदनवार फरार बताया जा रहा है.

पकड़े गए आरोपियों में अग्रसेननगर, भिलगांव निवासी राकेश रामवृक्ष रावत (47), यशोधरनगर निवासी आकाश प्रकाश नारनवरे (37), भीमवाड़ा झोपड़पट्टी निवासी राकेश देवानंद डोंगरे (28), मनीनगर झोपड़पट्टी, कामठी रोड निवासी सुरेश धोरणलाल नेवारे (38), माजरी निवासी अनिल रमेश शिरसीकर (32), रमानगर, कामठी निवासी राजेश एकनाथ पखिड्डे (51), गोविंदगड़, उप्पलवाड़ी निवासी गोमलाल परसराम यादव (57), विश्व भारतीनगर निवासी आवेश जलधर लोखंडे (43) और वसंत दादा देवगिरीकर (60) का समावेश हैं.

विशेष दस्ते को जानकारी मिली थी कि कामठी रोड के भिलगांव परिसर में स्थित राज लॉटरी सेंटर में ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा है. मानेवाड़ा निवासी राजेश नंदनवार यह जुआ चलाता है. खबर के आधार पर शनिवार रात पुलिस ने लॉटरी सेंटर में छापा मारा. उपरोक्त आरोपी कंप्यूटर मॉनिटर पर लकी 7 और डबल चान्स नामक जुआ खेलते मिले.

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

पुलिस ने आरोपियों से 18,500 रुपये नकद, 3 एलसीडी मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर और 7 मोबाइल फोन सहित 1.45 लाख रुपये का माल जब्त किया. सूत्रों का दावा है कि कपिलनगर पुलिस को इसकी जानकारी थी. कुछ कर्मचारियों की छत्रछाया में जुआ का धंधा किया जा रहा था. इसीलिए विशेष दस्ते ने खुद कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपियों के खिलाफ कपिलनगर पुलिस थाने में जुगार बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया.

Online gambling under the guise of lottery center 9 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2024 | 02:47 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Online Gambling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.