Maharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
Maharashtra Yadav Community: महाराष्ट्र में यादव समाज को एनटी कास्ट वैलिडिटी नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी। प्रतिनिधियों ने आशीष जायसवाल से मुलाकात कर समाधान की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल
यादव समाज महाराष्ट्र,आरक्षण विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Yadav Community NT Category Issue: महाराष्ट्र में यादव समाज एनटी यानी भटक्या जमाति प्रवर्ग में आता है। उनका जाति प्रमाणपत्र तो एनटी का बन रहा है लेकिन कास्ट वैलिडिटी नहीं मिल पा रही है। इस समस्या के निराकरण की मांग यादव समाज के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री आशीष जायसवाल से की है।
पूर्व जिप सदस्य शिवकुमार यादव के नेतृत्व में समाज बांधवों ने जायसवाल से मुलाकात कर उक्त समस्या के निराकरण की मांग की, साथ ही समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की जरूरत भी बताई। उन्होंने बताया कि यादव समाज राज्य में एनटी आरक्षण में था और है लेकिन साथ में ओबीसी में भी कुछ नाम जोड़ दिए गए।
इस कारण एनटी कास्ट वैलिडिटी नहीं दी जा रही है। बताया गया कि एक ही परिवार में बड़े भाई की कास्ट सर्टिफिकेट व वैलिडिटी एनटी प्रवर्ग की है लेकिन छोटे भाई का सर्टिफिकेट तो एनटी का इश्यू किया गया लेकिन वैलिडिटी के समय उसे ओबीसी प्रवर्ग में कन्वर्ट किया जा रहा है। जायसवाल ने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आधासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटील की बढ़ीं मुश्किलें, पवनराजे मर्डर केस के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी CBI
Nashik Water Crisis: बांधों में सिर्फ 22% जल भंडार, 176 गांवों में 182 टैंकरों से सप्लाई; पानी चोरी पर FIR
महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
कुंभमेले की तैयारियों ने बढ़ाई मुश्किलें, नासिक की सड़कों पर धूल, गड्ढे और जाम से जनता बेहाल
सामुदायिक भवन की मांग
नागपुर शहर व ग्रामीण में यादवों की संख्या लगभग 1 लाख है। यादव, अहीर, ग्वालवंशी, हिरणवार, सीरिया, घाटे, नासरे, फूलसिंगे आदि सरनेम रहने के कारण लोगों की संख्या का अनुमान नहीं है।
यह भी पढ़ें:-Nagpur Devlapar Case: देवलापार दुष्कर्म मामला में कोर्ट का फैसला, आरोपी को अग्रिम जमानत की मंजूर
मांग की गई कि समाज के लिए एक सामुदायिक समाज भवन निर्माण किया जाए, इस दौरान शिवकुमार यादव, दिलीप ग्वालयंशी, सचिन यादव, राहुल हिरणवार, पंकज यादव, जितेन्द्र यादव, आनंद यादव, नारायण यादव, धनराज यादव, अमित यादव, बशिष्ठ यादव, कमल यादव, बबलू यादव, रामनाथ यादव, संदीप ककयप, दीपक सिरीया, अनूप यादव, सूरज कादव सहित अन्य समाज बांधव उपस्थित थे।
