नया नागपुर परियोजना को रफ्तार, NMRDA ने किसानों को दिए 37 करोड़; 6 किसानों की जमीन रजिस्ट्री
New Nagpur Project: नया नागपुर परियोजना के लिए एनएमआरडीए ने गोधनी (रिठी) के 6 किसानों से 8.42 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कर 37.07 करोड़ रुपये मुआवजा दिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नया नागपुर परियोजना,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Project Land Acquisition: नागपुर, व्यापार प्रतिनिधि। एनएमआरडीए ने बुधवार को महत्वाकांक्षी ‘नया नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए गोधनी (रिठी) गांव के 6 किसानों से कुल 8.42 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसके लिए किसानों को कुल 37.07 करोड़ रुपए मुआवजा राशि प्रदान की गई।
इसी के साथ अब तक ‘नया नागपुर’ परियोजना के लिए कुल 8 किसान भूमि अधिग्रहण के लिए अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा चुके हैं, साथ ही नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के पास इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक कुल 11 हेक्टेयर (28 एकड़) पर रजिस्ट्री लग चुकी है। इसके लिए अब तक कुल 52.52 करोड़ रुपए का वितरण किया जा चुका है।
97% सहमति से ‘नया नागपुर’ परियोजना को मिली रफ्तार
नया नागपुर परियोजना के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के लिए अब तक 97 प्रतिशत बाधितों की सहमति मिल चुकी है। किसान आगे आ रहे हैं, बस दस्तावेजी प्रक्रियाओं में त्रुटियों के चलते रजिस्ट्री लगाने में थोड़ा विलंब हो रहा है, अगले कुछ दिनों में बहुत तेजी से रजिस्ट्री होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार
‘नया नागपुर’ परियोजना की इससे रफ्तार मिलने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) को ‘नया नागपुर परियोजना के लिए कुल 692 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करनी है।
भूमि अधिग्रहण से किसान करोड़पति, करोड़ों का मुआवजा
प्राधिकरण के अनुसार बुधवार को की गई रजिस्ट्री में सबसे अधिक 2.74 हेक्टेयर जमीन के लिए संबंधित किसान को 12.37 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसके बाद दूसरी सबसे अधिक अधिग्रहित की गई 2.03 हेक्टेयर जमीन के लिए संबंधित किसान को सबसे ज्यादा मुआवजा राशि 14.20 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में मिशन मुक्ति-3 की कार्रवाई, एलआईसी चौक पर संयुक्त अभियान, 9 लोगों का पुनर्वास शुरू
अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक मुआवजा पाने वाले इस किसान की जमीन पर कंस्ट्रक्शन और खेती की गई थी जिससे उन्हें अधिक मुआवजा दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुआब्जा रकम से किसानों में संतोष है। भूमि अधिग्रहण से किसान अब करोड़पति बन रहे हैं।
