नागपुर में बोले नितिन गडकरी, कॉलेजों को मिलेगी सांसद निधि, 1 लाख खिलाड़ियों के लिए बनेंगे मैदान

Nitin Gadkari Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर विश्वविद्यालय के खेल सम्मान समारोह में कॉलेजों से खेल मैदान विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए सांसद निधि देने की घोषणा की।
RTMNU Sports Award Ceremony
नितिन गडकरी ने खेल सुविधाओं को विकसित करने का आह्वान कियासोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

RTMNU Sports Award Ceremony: नागपुर जिले में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाविद्यालयों से अपने खेल मैदानों और खेल सुविधाओं को विकसित करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि लोकप्रिय राष्ट्रीय खेलों के साथ अन्य खेलों के विकास के लिए महाविद्यालयों में बेहतर मैदान, आवश्यक सुविधाएं और पर्यावरणपूरक वातावरण तैयार करना जरूरी है।

इससे स्थानीय स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को गुरुनानक भवन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गडकरी मार्गदर्शन कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने की।

1 लाख खिलाड़ियों के लिए मैदान विकसित करने का लक्ष्य

नितिन गडकरी ने पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रशिक्षकों से ही अच्छे खिलाड़ी तैयार होते हैं।

महाविद्यालयों के पास उपलब्ध मैदानों में सुविधाओं की कमी को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार हों, इसके लिए ऐसे मैदान विकसित करने का लक्ष्य है, जहां करीब एक लाख खिलाड़ी खेल सके।

महाविद्यालयों के खेल मैदानों के विकास के लिए मनपा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकास योजना तैयार की गयी है। मैदानों के चारों ओर पेड़ लगाए जाएं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिले और दर्शक भी पेड़ों की छाया में बैठकर मुकाबले देख सकें।

खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों का भी सम्मान

कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने 2023-24 और 2024-25 के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विमान यात्रा और विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. सत्यपाल सिंह का विशेष सत्कार किया गया। साथ ही खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय, पश्चिम क्षेत्रीय अंतर नागपुर विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तथा विभिन्न खेल महोत्सवों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रस्ताविक क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. संभाजी भौसले ने किया, संचालन आरजे विनोद ने किया, जबकि आभार डॉ. अमित टेंभुर्ण ने माना, कार्यक्रम में प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कुलसचिव डॉ. विजय खंडाल, अधिसभा सदस्य विष्णु चांगदे तथा द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त विजय मुनेश्वर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

RTMNU Sports Award Ceremony
मेट्रो सिटी में 90 के दशक वाला ढर्रा, 20 लाख गाड़ियों के बीच नागपुर का ट्रैफिक सिस्टम वेंटिलेटर पर

महाविद्यालयों के मैदानों के विकास के लिए सांसद निधि

नितिन गडकरी ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा को खेलों के माध्यम से रचनात्मक दिशा दी जा सकती है। महाविद्यालयों के मैदानों के विकास के लिए सांसद निधि उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।

उन्होंने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों से अपने मैदान स्वच्छ रखने तथा उन्हें विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विश्वस्तरीय सिंथेटिक ट्रैक और मानकापुर में विकसित खेल परिसर का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से अनेक खिलाड़ी अपने कौशल को निखार रहे हैं। उन्होंने खासदार क्रीड़ा महोत्सव के आयोजन की जानकारी भी दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com