कट्टर देशभक्त थे सावरकर…नागपुर में गरजे नितिन गडकरी, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
Veer Savarkar Hindutva Speech: नितिन गडकरी ने सावरकर को बताया 'वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला देशभक्त'। कहा- हिंदुत्व पर उनकी व्याख्या आज भी प्रासंगिक। जातिवाद खत्म करने की सावरकर की सोच पर जोर।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन गडकरी और राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nitin Gadkari Nagpur News: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विनायक दामोदर सावरकर वैज्ञानिक वैचारिक दृष्टिकोण वाले एक कट्टर देशभक्त थे और हिंदुत्व पर उनकी व्याख्या आज भी प्रासंगिक एवं उपयोगी है।
कांग्रेस के नेता एवं सांसद राहुल गांधी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने एक बार सावरकर की आलोचना करने वाले एक ”बड़े नेता” से कहा था कि अगर सावरकर महान नहीं हैं, तो देश में कोई भी महान नहीं है।
सावरकर सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत
शनिवार को स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्मारक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सावरकर सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा, ”वह न केवल एक कट्टर देशभक्त थे बल्कि एक उत्कृष्ट कवि, दार्शनिक और इतिहासकार भी थे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक आदर्श समाज सुधारक थे। सावरकर का वैचारिक दृष्टिकोण वैज्ञानिक था। हिंदुत्व के बारे में उन्होंने जो व्याख्या दी, वह आज भी बहुत उपयोगी और प्रासंगिक है।”
यह भी पढ़ें – सपनों को छोटा मत समझो, हौसलों की रिंग में नागपुर की अल्फिया का पंच! एशियन चैंपियनशिप तक पहुंचने की अनकही कहानी
नितिन गडकरी ने बताया कि सावरकर की यह स्पष्ट राय थी कि हिंदू समाज में मौजूद जाति व्यवस्था और उसके विभाजन के साथ-साथ अस्पृश्यता को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
