Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़

New Nagpur Project: महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के विस्तार के लिए 7,474 करोड़ का बजट पास किया है, जिसमें से 5,400 करोड़ केवल भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित कर न्यू नागपुर की राह आसान कर दी गई है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 06, 2026 | 12:04 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Nagpur Project Land Acquisition Budget: न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने कुल 5,400 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है। इसमें न्यू नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ​आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण करने के लिए 2,400 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

हालांकि इन दोनों ही परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे की दर अभी तय नहीं हुई है लेकिन 5,400 करोड़ रुपए की निधि को मंजूरी मिल जाने से एनएमआरडीए के पास भूमि अधिग्रहण के लिए पैसे की व्यवस्था हो गई है। सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए कर दी है, ताकि बाद में बाधा न आए। यह कदम न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने की दिशा में मजबूत पहल बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नागपुर के विस्तार और बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इन परियोजनाओं के साथ-साथ नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 7,474 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी है। इसी बजट का सबसे बड़ा हिस्सा न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए सुरक्षित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Amravati Murder Case: चांदूर के जवला शहापुर में सनसनी; चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

नागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज

Amravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

HUDCO से मिली वित्तीय सहायता

हुडको (HUDCO) से मिली वित्तीय सहायता के बाद अब इन प्रोजेक्ट्स के पहले चरण को गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है जिससे नागपुर के रियल एस्टेट और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद भी है।

इसके अलावा महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण अपने कार्यक्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को विकसित करने के लिए अपने पास से 200 करोड़ रुपए खर्च करेगा। मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के इस फंड को भी हरी झंडी दिखाई है।

एनएमआरडीए के आयुक्त संजय मीणा के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण अपने इस फंड से सड़कों, पुलों व अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करेगा। निश्चित रूप से एनएमआरडीए के इस प्रयास से प्राधिकरण की सीमा में नागरिकों को अच्छी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

क्या है न्यू नागपुर और रिंग रोड का बजट?

बता दें कि आउटर रिंग रोड लगभग 11,000 करोड़ रुपए और न्यू नागपुर करीब 6,500 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट वाले प्रोजेक्ट हैं। मंजूर की गई निधि को इसके पहले चरण की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अमृत-2 के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था

नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही जलापूर्ति योजना अमृत-2 पर भी जोर दिया गया है। पाइपलाइन और सीवरेज के कामों को बल देते हुए अमृत-2 परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एनएमआरडीए मंजूर किए गए अनुमानित बजट 7,474 करोड़ रुपए में से ही ​आर्किटेक्ट, पीएमसी चार्ज पर ₹10 करोड़, ​मरम्मत के कार्य पर 5 करोड़, ​जामठा फायर स्टेशन पर 4 करोड़ सहित अन्य कामों पर भी निधि खर्च करेगा।

यह भी पढ़ें:- अब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर

न्यू नागपुर को अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र बनाने की योजना

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘न्यू नागपुर’ एक ऐसा स्मार्ट, आधुनिक और व्यापारिक केंद्र बनेगा जहां उद्योग, आईटी, स्टार्टअप और कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए बेहतर वातावरण के साथ ही नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला लाइफस्टाइल मिल सकेगा। नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित खाके के अनुसार यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सेवाओं का विकास होगा। नए उद्यमों और स्टार्टअप कंपनियों के लिए अवसर होगा। यह नया शहर कॉर्पोरेट हब के रूप में बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए केंद्र बनेगा।

न्यू नागपुर को देश में कॉर्पोरेट कार्यालयों को आकर्षित करने वाला पहला योजनाबद्ध शहर बनाने का लक्ष्य है। यहां उद्योग और निवेश के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस की व्यवस्था होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्त केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।

New nagpur outer ring road project land acquisition budget nmrda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 12:04 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.