Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्‍टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी

Zeeshan Siddique Death Threat: एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर वॉयस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर ने उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र किया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 06, 2026 | 03:53 PM

जीशान सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Zeeshan Siddique Receives Death Threat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य जीशान सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद की पहचान गैंगस्टर जीशान अख्तर के रूप में बताई है। यह धमकी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वॉयस नोट के जरिए भेजी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच एजेंसियां अब इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता की जांच कर रही हैं ताकि इसके स्रोत का पता लगाया जा सके और जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा समीक्षा की जा सके।

वायरल ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया?

मिली जानकारी के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी को भेजे गए वॉयस नोट में स्पष्ट रूप से जान से मारने की चेतावनी दी गई है। मैसेज में कहा गया कि “तेरे पिता को मैंने ही मारा था और अब तेरी बारी है। तू मेरे हर काम में अड़ंगा लगा रहा है। भाग ले क्राइम ब्रांच के पास जितना भाग सकता है। मैंने तेरा फतवा जारी कर दिया है, तू अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ले। जब तेरे पिता को मारा था तू उस वक्त बच गया लेकिन अब नहीं बचेगा।”

सम्बंधित ख़बरें

10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट

पुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती

ट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000

CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप

धमकी भरे ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ा लेने से भी उन पर होने वाले हमले को रोका नहीं जा सकेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट किया गया है कि इस वॉयस नोट की प्रामाणिकता और आवाज जीशान अख्तर की ही है या नहीं, इसकी अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कौन है गैंगस्टर जीशान अख्तर?

विदेश में बैठा गैंगस्टर जीशान अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी शामिल था। मुंबई पुलिस की जांच में अख्तर का नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है। फिलहाल, इस ऑडियो मैसेज को लेकर मुंबई पुलिस या पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एनसीपी नेता की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसियां और क्राइम ब्रांच मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:- CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप

क्या है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड?

बता दें कि जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी (66) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। यह हमला उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर हुआ था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के सिलसिले में नवंबर 2025 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को में अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद नई दिल्ली लाया गया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में गिरफ्तार होने वालों में अनमोल बिश्नोई 19वें आरोपी बने। मार्च 2023 में आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने एक आरोप पत्र दायर किया था जिसमें 2020 से 2023 के बीच देश भर में हुए कई बड़े अपराधों में गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के साथ बिश्नोई के कथित संबंधों का विस्तृत विवरण दिया गया था।

Zeeshan siddique receives death threat gangster zeeshan akhtar baba siddique case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.