नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
Nagpur NEET Retest: 21 जून की नीट पुनर्परीक्षा के लिए नागपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वायुसेना से लाए गए प्रश्नपत्र बैंक लॉकरों में सुरक्षित हैं व पुलिस निगरानी में केंद्रों तक पहुंचे।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, नीट पुनर्परीक्षा,पुलिस सुरक्षा, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur NEET Retest Z Plus Security: नागपुर आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सिटी पुलिस द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जेड प्लस जैसी सुरक्षा और संगीन के साए में प्रश्नपत्र केंद्रों तक पहुंचेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को कड़ी निगरानी और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। परीक्षा के प्रश्नपत्र भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से नागपुर लाए गए हैं। इन्हें फिलहाल 3 बैंक लॉकरों में सुरक्षित रखा गया है जहां 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात है।
पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए पोस्टमास्टर जनरल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेपर के परिवहन को अत्यंत संवेदनशील अभियान मानते हुए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। बैंक लॉकरों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। हर मार्ग, वाहन और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूर्व योजना बनाई गई है।
बनाए गए हैं 30 केंद्र
पुनर्परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 29 केंद्र नागपुर शहर और एक केंद्र बूटीबोरी में है। परीक्षा में 11,984 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। सुरक्षा बंदोबस्त में 414 पुलिस कर्मियों के अलावा 29 सहायक निरीक्षक और उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं।
गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए लगभग 30 एस्कॉर्ट वाहन भी तैयार रखे गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
प्रश्नपत्रों के आवागमन की जिम्मेदारी डीआईजी क्राइम को सौंपी गई है। वहीं दोनों रीजन के डीआईजी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। डीसीपी स्तर के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहेगी।
20 जून को होगी मॉक ड्रिल
परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को पूरी प्रक्रिया की मॉक ड्रिल भी की जाएगी। इसमें प्रश्नपत्रों के परिवहन मार्ग, एस्कॉर्ट व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में 500+ आवासीय इमारतों का व्यावसायिक इस्तेमाल, आग की घटनाओं ने खोली पोल
अधिकारियों का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित कमियों की पहचानकर उन्हें समय रहते दूर करना है। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए है तथा प्रत्येक अधिकारी को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी गई है।
