Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेपर लीक के साये में हुई नीट परीक्षा, नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,984 छात्र शामिल; अब रिजल्ट पर नजर

Nagpur NEET Re-Exam: पेपर लीक विवाद के बाद नागपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा संपन्न हुई। 11,984 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी अभिभावकों में परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर चिंता बनी रही।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:40 AM

नागपुर में नीट परीक्षा संपन्न (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur NEET Exam Security: पेपर लीक होने के कारण मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ‘नीट’ परीक्षा आखिरकार 21 जून को पूरी की गई। नागपुर में विविध परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने तगड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच परीक्षा दी। बता दें कि विगत दिनों ली गई नीट परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद माहौल गरमाया हुआ था।

इस कारण रविवार को आयोजित की गई नीट परीक्षा तनावपूर्ण स्थिति में पूरी हुई। परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर चिंताएं साफ नजर आईं। अब सभी को परीक्षा के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।

रविवार की दोपहर एसएफएस कॉलेज, शिवाजी साइंस कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। नागपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 11,984 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए सैकड़ों छात्र निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचे। कुछ अभिभावक बच्चों को केंद्र पर छोड़कर लौट गए, जबकि कई अभिभावक परीक्षा पूरी होने तक केंद्रों के आसपास ही डटे रहे।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक

मातोश्री पहुंचे डीके शिवकुमार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं अटकलें

वर्धा जिले के समुद्रपुर में युवा किसान की मौत, खेत के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नागपुर में मानसून लापता, उमसभरी गर्मी का टॉर्चर; बादलों की लुकाछिपी के बीच सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ा पारा

छात्रों के लिए की गई व्यवस्था

नीट परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। छात्रों ने बताया कि केंद्रों पर कूलर, पीने का साफ पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। इस बार की परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इस पर भी पूरा जोर दिया गया, साथ ही केंद्रों पर पहुंचने के लिए निःशुल्क बस और ट्रेन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थी,

कठिन रहा फिजिक्स सब्जेक्ट

पेपर लीक के बाद दोबारा दी गई परीक्षा में छात्रों के चेहरों पर उत्साह नजर नहीं आया। कुछ छात्रों का कहना था कि फिजिक्स का सब्जेक्ट कठिन रहा। वहीं बायोलॉजी और केमिस्ट्री सब्जेक्ट के सवाल कुछ हद तक आसान थे। वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि पेपर में इक्का-दुक्का सवालों को छोड़ बाकी आसान थे।

केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और चेकिंग

इस बार की नीट की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तगड़े इंतजाम कर रखे थे, बता दें कि केंद्रों पर पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई थी।

शनिवार को ही पुलिस विभाग ने सुरक्षा-व्यवस्था का मॉक ड्रिल कर लिया था। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मुस्तैदी थी। इसी के साथ सीसीटीवी से निगरानी भी की जा रही थी।

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों की चेकिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों को परीक्षा में मौबाइल, डिजिटल उपकरणों, स्मार्ट वॉच समेत अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया था।

मुझे बायोलॉजी में रुचि

विद्यार्थी चिन्मय सुनील राठौड़ ने कहा- मुझे बायोलॉजी विषय पसंद था। फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय मुझे थोडे कठिन लगते थे लेकिन मैंने मेहनत करके उन्हें भी समझने का प्रयास किया। पूरी उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे और भविष्य उज्ज्वल होगा।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में मानसून लापता, उमसभरी गर्मी का टॉर्चर; बादलों की लुकाछिपी के बीच सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ा पारा

इस बार की परीक्षा कठिन

विद्यार्थी ज्ञानेश्वरी पाटिल ने कहा- पेपर लीक के कारण कई छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछली बार आयोजित की गई नीट परीक्षा कुछ हद तक आसान थी। इस बार की परीक्षा कठिन रही। हालांकि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार मुझे अच्छे अंक मिलेगे।

Neet re exam conducted in nagpur amid tight security after paper leak row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.