Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मातोश्री पहुंचे डीके शिवकुमार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं अटकलें

DK Shivakumar Meets Uddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) में संभावित बगावत और 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच डीके शिवकुमार ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:37 AM

डीके शिवकुमार और उद्धव ठाकरे की मुलाकात (सौ. एक्स )

Follow Us
Follow Us:

DK Shivakumar Meets Uddhav Thackeray News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार शनिवार देर रात को उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर मातोश्री पहुंचे।

शिवसेना (यूबीटी) में जारी अंदरूनी संकट और ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर अटकलों का दौर तेज कर दिया है।

डीके शिवकुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उद्धव ठाकरे की पार्टी के छह लोकसभा सांसदों के बागी तेवर चर्चा में हैं। इन सांसदों के संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं होने के बाद पार्टी के भीतर बड़े विभाजन की आशंका जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत की पुनरावृत्ति के रूप में देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक

पेपर लीक के साये में हुई नीट परीक्षा, नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,984 छात्र शामिल; अब रिजल्ट पर नजर

वर्धा जिले के समुद्रपुर में युवा किसान की मौत, खेत के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नागपुर में मानसून लापता, उमसभरी गर्मी का टॉर्चर; बादलों की लुकाछिपी के बीच सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ा पारा

डीके शिवकुमार ने की सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा

मातोश्री में हुई इस मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। डीके शिवकुमार की इस मुलाकात के बाद कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Glad to meet former Maharashtra Chief Minister Shri Uddhav Thackeray and his family, along with Shri Sanjay Raut, Member of Parliament, in Mumbai. We had a warm interaction and exchanged views on matters of public interest.@uddhavthackeray @AUThackeray @rautsanjay61 pic.twitter.com/gLD0urUMwy — DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 21, 2026

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार तेज, 25 जून के बाद मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

बड़े कदम की अटकले तेज

कुछ राजनीतिक हलकों में दोनों दलों के बीच और अधिक राजनीतिक समन्वय या भविष्य में किसी बड़े कदम की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उद्धव ठाकरे ने हाल ही में शिवसेना स्थापना दिवस के कार्यक्रम में इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा था कि शिवसेना कांग्रेस में विलय नहीं करेगी। उन्होंने कहा था, ‘कुछ लोग सोचते हैं कि शिवसेना कांग्रेस में मिल जाएगी, ऐसा कभी नहीं होगा।’

Dk shivakumar meets uddhav thackeray amid shiv sena ubt crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:37 AM

Topics:  

  • DK Shivkumar
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.