Nagpur: नवभारत उत्सव में गूंजेंगे ‘बिग बी’ के डायलॉग्स, सुदेश भोसले के साथ सुरमयी शाम के लिए ऐसे बुक करें टिकट
Navabharat Utsav Nagpur: नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में 11 अप्रैल को 'नवभारत उत्सव' का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जहां मशहूर गायक सुदेश भोसले अपनी जादुई आवाज से समां बांधेंगे।
नवभारत उत्सव 2026
Navabharat Utsav Ticket Booking: पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने 93 वर्षों के गौरवशाली सफर और पाठकों के अटूट विश्वास का जश्न मनाने के लिए ‘नवभारत’ समूह एक ऐतिहासिक शाम का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 11 अप्रैल को नागपुर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में ‘नवभारत उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शाम केवल संगीत की नहीं, बल्कि यादों, सुरों और भावनाओं के एक अनूठे संगम की होगी।
सुदेश भोसले और अमिताभ बच्चन का ‘वॉयस मैजिक’
इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक और ‘वॉयस ऑफ अमिताभ’ के नाम से मशहूर सुदेश भोसले होंगे। भोसले अपने चिरपरिचित अंदाज में अमिताभ बच्चन के भारी-भरकम डायलॉग्स और सुपरहिट गानों से नागपुरवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके साथ जाने-माने गायक मकरंद पाटनकर भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। सुदेश भोसले ने खुद इस कार्यक्रम को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा है कि यह उत्सव नागपुर के लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने वाला है।
शहर में जबरदस्त क्रेज, टिकटों की मची होड़
जब से इस कार्यक्रम की घोषणा हुई है, नागपुरकरों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। लोग न केवल संगीत, बल्कि अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्मी संवाद सुनने के लिए भी बेताब हैं। सुदेश भोसले की लाइव परफॉर्मेंस का जादू ऐसा होता है कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते और ‘वंस मोर’ की गूंज से पूरा हॉल सराबोर हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
शाम 6 बजे शुरू होगा सुरों का सफर
कार्यक्रम 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से शुरू होगा। नागपुर के कला प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है जब वे एक ही मंच पर रागों की मिठास और शब्दों की महक का आनंद ले पाएंगे। इस भव्य आयोजन के एसोसिएट स्पॉन्सर भूमेश रिएल्टर्स, ल्यूमेन सोलर, शुभ आरंभ रियल इस्टेट, प्रोजोन पाम्स, वैनगंगा रियल्टीज, एचसीजी और मर्कलैंड हैं।
यह भी पढ़ें:-
कैसे करें अपनी सीट बुक?
यदि आप भी इस संगीतमय शाम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो देर न करें। डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है। आप ‘Book My Show’ पर जाकर या विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पाठक 7709355553 पर संपर्क कर सकते हैं।
